समाचार

धर्म प्रभावक सम्मान समारोह 2025 उज्जैन में : मुख्य अतिथि होंगी कोलकाता की डॉली जैन 


नगर में मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज का मंगलमय चातुर्मास जारी है। 24 अगस्त को 125 इनफ्लूएन्सर्स का सम्मान धर्म प्रभावक सम्मान समारोह में होनेवाला है। इस विशेष अवसर पर धर्म और संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। उज्जैन से पढ़िए, अभिषेक अशोक पाटिल की यह खबर…


उज्जैन। नगर में मुनिश्री प्रणुत सागर जी महाराज जी का मंगलमय चातुर्मास जारी है। यहां मुनि श्री प्रणुत सागर जी ससंघ के सान्निध्य 24 अगस्त को 125 इनफ्लूएन्सर्स का सम्मान धर्म प्रभावक सम्मान समारोह में होनेवाला है। इस विशेष अवसर पर धर्म और संस्कृति का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। श्रेष्ठ जैन (विशु) भैया ने बताया कि आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महाराज के शिष्य मुनिश्री प्रणुत सागर जी ने धर्म प्रभावक सम्मान समारोह का शुभारंभ वर्ष 2023 में वडोदरा (गुजरात) से किया था। इसके बाद वर्ष 2024 में निःस्वार्थ रूप से धर्म की प्रभावना करने वाले 50 इनफ्लूएन्सर्स का सम्मान मुंबई (महाराष्ट्र) में किया गया था। धर्म प्रभावक सम्मान समारोह का यह तीसरा साल है। यह कार्यक्रम उन बाल एवं युवा प्रतिभाओं के सम्मान का है, जो सोशल मीडिया जैसे आधुनिक माध्यमों के जरिए जैन धर्म की प्रभावना में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। गुरु के सान्निध्य में होने वाला यह सम्मान न केवल उनके प्रयासों की सराहना है, बल्कि आने वाली पीढ़ी में धर्म के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और प्रेरणा जगाने का एक संकल्प भी है।

इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि विश्व प्रसिद्ध साड़ी क्वीन, लिम्का बुक रिकॉर्ड धारक और 325 से अधिक ड्रेपिंग शैलियों में निपुण, प्रेरणादायक व्यक्तित्व डॉली जैन (कोलकाता) होंगी। देश-विदेश में भारतीय संस्कृति को साड़ी के माध्यम से नई पहचान दिलाने वाली डॉली जैन की उपस्थिति इस कार्यक्रम में एक अनूठी गरिमा जोड़ेगी। उज्जैन के इस आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्रेरणादायक क्षण में आपका स्वागत है। आइए, हम सब मिलकर धर्म की ज्योति को और प्रखर करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page