शहर में सावन सुहाग उत्सव का आयोजन 2 अगस्त को किया जा रहा है। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन महिला संगठन के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में शनिवार को सौभाग्य दशमी की पूर्व संध्या पर यह कार्यक्रम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से परिपूर्ण रहेगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। शहर में सावन सुहाग उत्सव का आयोजन 2 अगस्त को किया जा रहा है। राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी) दिगंबर जैन महिला संगठन के तत्वावधान में होने वाले इस आयोजन में शनिवार को सौभाग्य दशमी की पूर्व संध्या पर यह कार्यक्रम विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से परिपूर्ण रहेगा। इस आयोजन में दिगंबर जैन समाज की 600 महिलाओं को मेहंदी लगाई जाएगी। दोपहर एक से रात 8 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में मोदी जी की नसिया बड़ा गणपति में सांस्कृतिक कार्यक्रम, तंबोला, प्रश्न मंच, लक्की ड्रॉ सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। समाज की महिलाओं को मेहंदी लगाने के लिए 40 मेहंदी आर्टिस्ट यहां आएंगी। संदीप शीतल पहाड़िया ने बताया कि शुक्रवार को संस्था की 80 कार्यकारिणी सदस्यों को मेहंदी लगाई जा रही है।
शनिवार को दिगंबर जैन समाज की 600 महिलाओं को मेहंदी लगाकर धारणा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आशा अशोक बड़जात्या होंगी। रिषिता राहुल गोधा अतिथि होंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजवर्गीय की धर्मपत्नी आशा विजयवर्गीय और महापौर पुष्यदंत भार्गव की धर्म पत्नी जूही भार्गव भी विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगी। संदीप पहाड़िया ने बताया कि सौभाग्य दशमी का पर्व दिगंबर जैन समाज की महिलाएं बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाती हैं।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन का दूसरा वर्ष है। इस आयोजन को लेकर महिलाओं और कार्यकारिणी सदस्यों में भारी उत्साह देखने में आ रहा है। शुक्रवार को भी यहां पर बड़ी संख्या में महिलाओं को मेहंदी लगाई गई है। पहाड़िया ने बताया कि यह एक रंगीन उत्सव की कहानी है, जहां मेहंदी रचती है वहां यादें बसती हैं।













Add Comment