प्रागैतिहासिक नवागढ़ अतिशय क्षेत्र में श्री पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव संगीतमय विधान के साथ गुरुकुलम के बच्चों के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विशेष सानिध्य ब्रह्मचारी श्री जय कुमार निशांत जी का रहा। नवागढ़ से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
नवागढ़। प्रागैतिहासिक नवागढ़ अतिशय क्षेत्र में श्री पारसनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव संगीतमय विधान के साथ गुरुकुलम के बच्चों के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में विशेष सानिध्य ब्रह्मचारी श्री जय कुमार निशांत जी का रहा। कार्यक्रम का प्रारंभ सातवीं सदी के भोंयरे के साथ भू गर्भ से प्रकटित मनोकामनापूर्ण अतिशयकारी भगवान अरनाथ स्वामी के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। इसमें गुरुकुलम के बच्चों ने उत्साह पूर्वक अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार श्रद्धा राशि समर्पित करके भगवान अरनाथ जी कि शांतिधारा की एवं दैनिक पूजन के साथ भगवान पारसनाथ स्वामी का विधान हुआ।
सौजन्य एवं पुण्यार्जन इनका रहा
इस अवसर पर राजेंद्र कुमार कुसुम लता जैन सपरिवार ग्वालियर द्वारा निर्वाण लाडू समर्पित किया गया एवं दिनेश कुमार जैन खजांची सपरिवार ग्वालियर वालों द्वारा वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।
निर्वाण महोत्सव की जानकारी दी
कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्र महामंत्री वीरचंद्र नैकोरा एवं क्षेत्र निर्देशक ब्रह्मचारी जय निशांत भैयाजी द्वारा तीर्थंकर भगवान् पार्श्वनाथ के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कमठ द्वारा किए गए उपसर्ग एवं पारसनाथ भगवान की सहनशीलता एवं क्षमाशीलता के बारे में बताते हुए गुरुकुलम के सभी छात्रों को पारसनाथ भगवान के निर्माण महोत्सव की विशेष जानकारी दी गई।
आर्यिका स्वस्ति भूषण जी का मिल रहा आशीर्वाद महामंत्री वीरचंद ने नवागढ़ क्षेत्र के इतिहास एवं गुरुकुलम के बारे में जानकारी देते हुए सभी लोगों को आचार्य श्री ज्ञान सागर जी महाराज के द्वारा किए गए पंचकल्याणक उनके आशीर्वाद एवं भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माता जी का विशेष आशीर्वाद नवागढ़ को प्राप्त हो रहा है। अवगत कराते हुए आचार्य श्री ज्ञान सागर जी एवं स्वस्तिभूषण माताजी के प्रति अपना विनम्र भाव निवेदित किया।













Add Comment