समाचार

ग्रेटर बाबा में गुरुवार को मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव का छाएगा उल्लास: भगवान पार्श्वनाथ जी के अभिषेक पूजन के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा 


श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव 31 जुलाई गुरुवार को मनाया जाएगा। यह आयोजन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी, आचार्य श्री दर्शन सागर जी ,अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्य सागर जी के आशीर्वाद से मुनिश्री सुयशसागर जी महाराज और मुनिश्री विध्रुवसागर जी महाराज तथा क्षुल्लक श्री श्रेयसागरजी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। 


इंदौर। श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा में जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव 31 जुलाई गुरुवार को प्रातः 6 बजे से मनाया जाएगा। यह आयोजन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी, आचार्य श्री दर्शन सागर जी ,अंतर्मुखी मुनि पूज्यसागरजी के आशीर्वाद से मुनिश्री सुयशसागर जी महाराज और मुनि श्री विध्रुवसागर जी महाराज तथा क्षुल्लक श्री श्रेयसागरजी महाराज के पावन सानिध्य में होगा। मोक्ष कल्याणक महा महोत्सव के आयोजक और श्री दिगंबर जैन नवग्रह जिनालय अतिशय क्षेत्र ग्रेटर बाबा के अध्यक्ष नरेंद्र शकुंतला वेद ने बताया कि पंडित राहुल जैन और पंडित नितेश जैन ग्रेटर बाबा मोक्ष कल्याण महा महोत्सव की सभी धार्मिक क्रियाएं संपन्न करवाएंगे।

अध्यक्ष नरेंद्र वेद ने सभी धर्मानुरागी समाजजनों से आग्रह किया है कि वे नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा में मनाए जाने वाले मोक्ष कल्याण महा महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ और पुर्ण्याजित करें। पंडित बाबू भैया ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 6 बजे भगवान पार्श्वनाथ जी का अभिषेक, शांतिधारा, भगवान पार्श्वनाथ जी की पूजा होगी। इसके बाद मुनिश्री सुयशसागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे। इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ को मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही मोक्ष सप्तमी के उपवास करने वाली बालिकाओं को गुरुदेव मुनिश्री सुयशसागरजी अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page