समाचार

16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान आरंभ : घटयात्रा एवं ध्वजारोहण में उमड़े श्रद्धालुजन 


आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं समस्त मंदिर पुजारीगणों द्वारा सावन मास में गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 25 जुलाई से 9 अगस्त तक चौथा 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं समस्त मंदिर पुजारीगणों द्वारा सावन मास के पावन अवसर पर गुदड़ी मंसूर खां के श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 25 जुलाई से 9 अगस्त तक चौथा 16 दिवसीय शांतिनाथ महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को घटयात्रा एवं ध्वजारोहण के साथ हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में सौभाग्यशाली महिलाएं केसरिया साड़ियों में मांगलिक द्रव्य से भरे मंगल कलश लेकर घटयात्रा में चल रही थीं। घटयात्रा गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गाे से होती हुई वापस जैन मंदिर पहुंची। जहां विधान का ध्वजारोहण वीरेंद्रकुमार जैन, विपिन जैन, ब्रजेश, विजय कुमार जैन परिवार, भगवान महावीर स्वामी के चित्र का अनावरण प्रदीप जैन, अमन जैन, रविन्द्र जैन, पंकज जैन और दीप प्रज्वलन महेंद्र जैन, जितेन्द्र जैन, प्रवेश जैन द्वारा किया गया। जिसके बाद पंडित सौरभ जैन शास्त्री एवं पंडित रविन्द्र जैन शास्त्री के निर्देशन में जाप शाला, मंडप एवं पूजन की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कराई।

सभी मनोरथों की पूर्ति होती है

16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान को पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति से करने पर मन की शांति एवं निर्मलता प्राप्त होती है। साथ ही दरिद्रता दूर होकर आर्थिक उन्नति का मार्ग अग्रसर होता है। सांसारिक प्राणी के सभी मनोरथ पूर्ण करने वाला यह विधान वैसे तो कभी भी कराया जा सकता है लेकिन, शुक्ल पक्ष में 16 दिन करने से सभी मनोरथों की पूर्ति होती है। इस अवसर पर मंदिर के व्यवस्थापक सुभाष जैन, नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, ऋषि जैन सुनील जैन, धर्मेंद्र जैन, संजय जैन अशोक जैन, शुभम जैन समस्त गुदड़ी मंसूर खां जैन मंदिर के पुजारीगण एवं सकल जैन समाज के लोग बडी़ संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page