आदिनाथ टीवी चैनल के ब्यूरोचीफ पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार को टोंक में विराजमान आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ ने प्रसन्नचित मुद्रा में अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। यह मंगल आशीर्वाद जैन धर्म प्रसार प्रचार के लिए प्रदान किया गया। टोंक से पढ़िए, यह खबर…
टोंक। विगत 35 वर्षों से जैन पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले जैन युवा पत्रकार गौरव जैन समाज की अनमोल मणि हाड़ौती के कलमकार भाव पूर्ण भजनों की शानदार प्रस्तुति देने वाले मेरी भावना को शिक्षण संस्थाओं के पाठ्यक्रम में लागू करवाने के मिशन को उठाने वाले मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा वर्तमान का श्रमण कुमार की उपाधि से अलंकृत आदिनाथ टीवी चैनल के ब्यूरोचीफ पारस जैन पार्श्वमणि पत्रकार को टोंक में विराजमान आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज ससंघ ने प्रसन्नचित मुद्रा में अपना मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही बूंदी देवपुरा में विराजमान मुनि वैराग्य सागर जी एवं मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज, रामगंज मंडी में विराजमान आचार्य वनिश्चय सागर जी महाराज ससंघ और भवानीमंडी में विराजमान आचार्य विद्या सागर जी महाराज के शिष्य मुनि निष्पक्ष सागर जी महाराज, मुनि निष्पृह सागर जी महाराज और श्री अतिशय क्षेत्र चमत्कार जी सवाईमाधोपुर विराजमान गणिनी आर्यिका विशुद्धमति माता जी ससंघ ने भी अपना मंगल आशीर्वाद जैन धर्म प्रसार प्रचार के लिए प्रदान किया।
इस अवसर पर आदिनाथ टीवी चैनल के (सीईओ) आकाश जैन भी उपस्थित थे। विदित हो कि आकाश जैन को अभी हाल ही में दिल्ली के आयोजन में आचार्य प्रज्ञ सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान महावीर स्वामी का स्मृति चिन्ह भेंट करने का सुअवसर प्राप्त हुआ है।













Add Comment