समाचार

महिला उद्यमियों को मंच देने का प्रयास आरोही एग्ज़ीबिशन : सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम


 इंदौर विजयनगर स्थित सजन प्रभा गार्डन में आयोजित ‘आरोही एग्ज़ीबिशन’ महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने की एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आई। इसमें विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से परंपरागत परिधानों, हस्तशिल्प वस्तुओं, घरेलू उत्पादों और रक्षाबंधन से जुड़ी वस्तुओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। विजयनगर से पढ़िए, यह खबर…


 इंदौर। विजयनगर स्थित सजन प्रभा गार्डन में आयोजित ‘आरोही एग्ज़ीबिशन’ महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने की एक सराहनीय पहल के रूप में सामने आई। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल उत्सव या शॉपिंग तक सीमित न होकर स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर देना रहा। इसमें विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से परंपरागत परिधानों, हस्तशिल्प वस्तुओं, घरेलू उत्पादों और रक्षाबंधन से जुड़ी वस्तुओं को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पार्षद राजीव जैन एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़ी रुचि चौविश्या जैन की उपस्थिति में हुआ। अतिथियों ने महिला सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

प्रदर्शनी में सजीव काउंटर, स्वादिष्ट व्यंजन, पारंपरिक वेस्टर्न परिधान, राखियाँ, उपहार आदि ने दर्शकों का ध्यान खींचा। उल्लेखनीय बात यह रही कि सभी उत्पाद रचनात्मकता और गुणवत्ता के साथ सुलभ दरों पर उपलब्ध रहे। इस सार्थक आयोजन के पीछे सरिता अजमेरा, आर्टिस्ट रोहित अजमेरा एवं विशाखा टोंगिया का विशेष योगदान रहा, जिनके समर्पण और प्रयासों से ‘आरोही एग्ज़ीबिशन’ सफलतापूर्वक हुई। आरोही एग्ज़ीबिशन’ महिलाओं की प्रतिभा, परिश्रम और उद्यमशीलता को एक मंच देने का सशक्त प्रयास रहा, जिसे दर्शकों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page