खेरवाड़ा के नेमीनाथ जिनालय में तीन दशक बाद होने वाले चातुर्मास को लेकर आचार्य सुनीलसागर जी की शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ने ससंघ सोमवार को नगर की सीमा में प्रवेश किया। उनके मंगल प्रवेश पर दशा हुमड़ जैन समाज ने पलक पांवड़े बिछाकर बैंडबाजे के साथ पुष्प वर्षा कर उनकी भव्य अगवानी की। खेरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
खेरवाड़ा। नगर के नेमीनाथ जिनालय में तीन दशक बाद होने वाले चातुर्मास को लेकर आचार्य सुनीलसागर जी की शिष्या आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ने ससंघ सोमवार को नगर की सीमा में प्रवेश किया। उनके मंगल प्रवेश पर दशा हुमड़ जैन समाज ने पलक पांवड़े बिछाकर बैंडबाजे के साथ पुष्प वर्षा कर उनकी भव्य अगवानी की। समाज के उपाध्यक्ष विपिन बखारिया ने बताया कि चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेद्र पंचोली के नेतृत्व में समाजजन नगर की सीमा संस्कृत स्कूल पहुंचे। जहां से आर्यिका संघ को निमंत्रण के साथ महावीर नगर के शांतिनाथ जिनालय तथा स्वस्तिक कॉलोनी में आदिनाथ मंदिर में ले जाया गया। शाह जी के कोठे पर महिला जैन बैंड की मधुर धुन, पुरुषों ने ग्यारह गन्ने की सेल दी। महिलाओं ने ग्यारह मंगल कलश के साथ मंगल गान किया। वहां से पुराने बस स्टैंड पर 31 जोड़ों द्वारा माताजी का पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी गई। पुरानी सब्जी मंडी में जुलूस के पहुंचने पर ड्रोन से पूरे मार्ग में गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा की गई तथा महिला मंच द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया।
चातुर्मास में आत्म शुद्धि करे- आर्यिका सुप्रज्ञामति माताजी
नेमीनाथ जिनालय पहुंचने पर आयोजित धर्म सभा में आर्यिका सुप्रज्ञामति माताजी ने कहा कि चातुर्मास के दौरान बहने वाली धर्म गंगा में स्नान कर अपनी आत्मा की शुद्धि करें। इससे पूर्व मंदिर पहुंचने पर आर्यिका संघ के सानिध्य में भगवान की शांतिधारा एवं अभिषेक किया गया। पूर्व आचार्यों के चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन तथा शास्त्र भेंट का लाभ वीरेंद्र बखारिया परिवार को प्राप्त हुआ जबकि, ध्वजारोहण करने का सौभाग्य बाबूलाल सर्राफ परिवार को प्राप्त हुआ। महिला मंच एवं युवा मंच के श्रावकों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। सबसे आगे घोड़े पर जैन ध्वज लिए तथा 4 जोड़े बुलेट मोटर मोटर साइकिल पर सवार होकर जुलूस का नेतृत्व कर रहे थे।
यह समाजजन भी रहे जुलूस में उपस्थित
जुलूस में संरक्षक बाबूलाल सर्राफ, अध्यक्ष वीरेंद्र बखारिया, महामंत्री पंकज शाह, चातुर्मास कमेटी के मंत्री कुलदीप जैन, दिनेश जैन, बाबूलाल पारस कन्हाईलाल, रमन जैन, रमेश पंचोली, सतीश पंचोली, प्रवीण शाह, शांतिलाल पंचोली, हेवन जैन ,रोहित, कुशल जैन, राजेश शाह, रितेश जैन, सौरभ, विशाल, स्वराज पंचोली, लीना जैन, पीनल नीलम, रानू जैन, दीपिका शाह, जुगनू जैन, रोशन नागदा, रंजन जैन सहित बांसवाड़ा, सागवाड़ा, डूंगरपुर तथा अन्य गांवों से भारी संख्या में श्रावक उपस्थित थे।













Add Comment