अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा गोद लिए गए नेमी विद्या मंदिर स्कूल में विविध सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। दो प्रतियोगिताओं में विश्व शांति के लिए प्रयास और जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता की गई। जिनमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। बच्चों को यूनिफॉर्म, कॉपियां एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इंदौर से पढ़िए, रुचि चौविशिया की यह खबर…
इंदौर। अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिला परिषद द्वारा गोद लिए गए नेमी विद्या मंदिर स्कूल में विविध सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की संस्थापक अध्यक्षा एवं राष्ट्रीय सलाहकार आशा विनायका रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्षा निर्मला ने की, वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सरला सामरिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा पहली से सातवीं तक के उन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिन्होंने शैक्षणिक सत्र में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। इसके साथ ही दो प्रतियोगिताओं में विश्व शांति के लिए प्रयास और जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता की गई। जिनमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए।
बच्चों को यूनिफॉर्म, कॉपियां एवं आवश्यक उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इन सभी गतिविधियों की मुख्य प्रायोजक स्कूल की डॉयरेक्टर एवं केंद्रीय मंत्री मधु काला रहीं। कार्यक्रम में केंद्रीय उपाध्यक्ष शशि जैन की ओर से बच्चों को ‘नल पर लगाने वाली थैलियां’ वितरित की गईं और पुरस्कार वितरण में सहयोग प्रदान किया गया। केंद्रीय उपाध्यक्ष पुष्पा द्वारा विद्यालय के 12 शिक्षकों का सम्मान साड़ियां भेंटकर किया गया। यूनिफॉर्म वितरण में आशा विनायका, निर्मलाएवं इंद्रा अजमेरा का विशेष सहयोग रहा। जैन सोशल सम्यक दर्शन के पूर्व अध्यक्ष शरद कटारिया द्वारा 5 विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म भेंट की गई। वहीं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सरला सामरिया द्वारा 50 रजिस्टर प्रदान किए गए।
संस्था की संरक्षक इंद्रा गोधा द्वारा दो विद्यार्थियों की 20 हजार की फीस दी गई। साथ ही मधु काला द्वारा भी यूनिफॉर्म और फीस में सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के समापन पर “हरियाली, खुशहाली” की भावना के साथ पौधरोपण किया गया और सभी सदस्यों ने सुस्वादु स्वल्पाहार का आनंद लिया। इस संपूर्ण कार्यक्रम की संयोजक शाला की डायरेक्टर एवं परिषद की केंद्रीय मंत्री मधु काला रहीं। जिनके नेतृत्व में यह आयोजन अत्यंत सफल और प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।













Add Comment