समाचार

सुधासागर धाम में चौबीसी जिनालय का शिलान्यास: पंच कल्याणक समापन पर गजरथ यात्रा निकाली


मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के दौरान सुधासागर धाम में चौबीसी जिनालय का शिलान्यास हुआ है। इसमें चौबीसी जिनालय का भव्य निर्माण होना है। राघौगढ़ से पढ़िए, हरिहर सिंह चौहान की यह खबर…


राघौगढ़। मुनिश्री सुधासागरजी महाराज के सान्निध्य में पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव के दौरान सुधासागर धाम में चौबीसी जिनालय का शिलान्यास हुआ है। इसमें चौबीसी जिनालय का भव्य निर्माण होना है। मुनि श्री के आशीर्वाद से श्री सुपार्श्वनाथ भगवान के जिनालय का निर्माण कराने का सौभाग्य हमारे परिवार को प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विनय कुमार, आकाश, राजीव जैन फर्म आकाश बिल्डिंग मटेरियल राघौगढ़, आकाश ट्रेडर्स, ज्ञानसागर टोल कांटा राघौगढ़ परिवार सहित उपस्थित थे।

इससे पूर्व राधौगढ़ में पंच कल्याणक के समापन पर गजरथ यात्रा निकाली गई। ससंघ मुनिश्री सुधासागर जी का सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुनिश्री सुधासागर जी ने कहा कि राघौगढ़ का पंच कल्याणक गुरुजी के दीक्षा नक्षत्र में आया। यह बहुत सौभाग्य की बात है। यहां पुण्य योग ही था, इस धाम की पवित्रता बनी रहे। इसके लिए समाज ने आज एक मिशन पूरा किया है। अब दूसरे मिशन में लग जाना चाहिए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page