समाचार

टोंक में होगी ऐतिहासिक मंगल अगवानी 7 जुलाई को: समय का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान-आचार्यश्री 


आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज, 36 पिच्छिका धारी का बिजोलिया से विहार चल रहा है। आचार्य श्री संसंघ महात्मा गांधी विद्यापीठ, नयागांव रानीपुरा से विहार कर सेंट पॉल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। जहां पर आचार्य श्री ससंघ का रात्रि विश्राम हुआ। 5 जुलाई प्रातः 4.5 किमी विहार कर अरनिया नील चौराहे के पास, छान पहुंचेंगे। 7 जुलाई को टोंक में मंगल प्रवेश होगा। टोंक से पढ़िए, यह खबर…


टोंक। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ससंध 36 पिच्छिका धारी का बिजोलिया से विहार चल रहा है। आचार्य श्री संसंघ महात्मा गांधी विद्यापीठ, नयागांव रानीपुरा से विहार कर सेंट पॉल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। जहां पर आचार्य श्री ससंघ का रात्रि विश्राम हुआ। 5 जुलाई प्रातः 4.5 किमी विहार कर अरनिया नील चौराहे के पास, छान पहुंचेंगे। जहां अचार्य ससंघ की आहारचर्या होगी। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि समय का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। बंधुओं हर कार्य समय पर शोभा देता है कमाने खाने व खिलाने का भी समय है जब तक हाथ पैरों में शक्ति है तब तक कमाने में आनंद आता है और जब तक पाचन शक्ति ठीक है तब तक खाने में आनंद आता है।

उन्होंने कहा कि जब तक दूसरों के प्रति मन में प्रेम एवं वात्सल्य है तब तक खिलाने में आनंद आता है। उन्होंने कहा कि समय पर किया कार्य फलदायी होता है। पहले के लोगों की आवश्यकताएं सीमित थीं। उन्हें आकुलता भी कम थी और आकुलता के अभाव में वह सुख शांति की सांस भी लेते थे। आपस में प्रेम वात्सल्य व भाई चारे का संबंध रखते थे। एक चूल्हे पर पचास-सौ व्यक्तियों का भोजन बनता था और आज दो भाई एक साथ बैठकर भोजन नहीं कर पा रहे हैं।

9 जुलाई को होगी वर्षायोग के कलश की स्थापना 

समाज के अध्यक्ष पदमचंद आड़रा एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भागचंद फुलेता ने बताया कि आचार्य वर्तमान सागर जी महाराज का 7 जुलाई को टोंक मे मंगल प्रवेश एवं 9 जुलाई सोमवार को मंगल कलश स्थापना होगी। जिसकी तैयारी नसिया परिसर में शुरू कर दी गई है। वर्षायोग की व्यवस्था को लेकर 250 युवा लोग एवं 150 से अधिक महिलाएं इस चातुर्मास की सेवारत हैं। टोंक में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी महाराज का गाजे-बाजे से भव्य मंगल प्रवेश होगा। जहां टोंक मंगल प्रवेश पर भव्य स्वागत सत्कार कर अगुवानी की जाएगी। इस मौके पर धर्मचंद दाखिया, राजेश सर्राफ, धर्मेंद्र पासरोटियां,राजेश बोरदा, विमल बरवास, राजेश बोरदा लालचंद फूलेता, कमल सर्राफ, पप्पू नमक, मुकेश बरवास, बेनीप्रसाद कल्ली, सोनू बरवास, सुनील सर्राफ, आदिश गंगवाल, ओम ककोड, अंशुल, सुमित, अनिल, अम्मू, लोकेश कल्ली आदि मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page