समाचार

शिविर में 1000 मरीजों ने कराया परीक्षण : 200 व्यक्तियों ने किया रक्तदान


रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया एवं 1 हजार से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ओल्ड आयरन एंड मोटर पार्ट्स व्यापार संघ एवं आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर तथा सुपरस्पेशियलिटी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क शिविर लगाया गया। अजमेर से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


अजमेर। पीड़ित मानव सेवार्थ लगाए गए रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया एवं 1हजार से अधिक रोगियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। ओल्ड आयरन एंड मोटर पार्ट्स व्यापार संघ एवं आदिनाथ मेडिसिटी कैंसर तथा सुपरस्पेशियलिटी सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को नाका मदार स्थित जैन धर्मशाला में निःशुल्क सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। रक्तदान शिविर में अजमेर के जेएलएन अस्पताल से आई विशेषज्ञों की टीम ने भी अपनी सहभागिता निभाई। चिकित्सकों ने सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श दिया। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि रक्तदान शिविर में करीब 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में करीब 1 हजार से अधिक लोगों ने लीवर, पेट, ह्रदय, वैस्कुलर रोगों तथा फिजियोथेरेपी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क परामर्श लिया। शिविर में लीवर तथा पेट संबंधी रोगों की जांच एवं इलाज डॉ. आयुष जैन ने किया। ह्रदय रोगों की जांच और इलाज डॉ. आकाश जैन ने किया। वैस्कुलर रोगों की सेवाएं डॉ. पूर्वी मलिक ने दी जबकि, फिजियोथेरेपी सेवाएं डॉ. महक जैन ने प्रदान की।

महत्वपूर्ण जांच निशुल्क मिलने से मरीज गद्गद
इस अवसर पर निःशुल्क जांच सेवाओं में ईसीजी, बीपी, शुगर, एचबीए1सीए, यूएसजी स्क्रीनिंग, लिपिड प्रोफाइल, एएससीवीडी स्कोर समेत कई जांच भी की गईं। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अनिल जैन ने भी इस शिविर में विशेष भूमिका निभाई। शिविर में व्यापार संघ अध्यक्ष नितेंद्र जैन, हीरासिंह ठाकुर, रूपेश जैन, कमल जैन, गौरव जैन, श्रेयांश जैन, ललित जैन, राकेश जैन मामा, लोकेश जैन सुथनिया, विवेक जैन, संजू जैन उमेश जैन, पिंटो जैन, रविंद्र जैन, नरेंद्र जैन राजा साहब, आशीष जैन, नीशू जैन, मोनू जैन, गौरव जैन कोलानायक सहित तमाम व्यापारियों ने सहयोग किया। कार्यक्रम में जैन समाज के वरिष्ठजन सुनील जैन, पवन जैन बढ़ारी, सुभाष जैन उपस्थित रहे। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी शिविर लगाकर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page