समाचार

दिव्या जैन करनाल में होंगी सम्मानित: पर्यावरण चेतना जगाने के लिए दिया जा रहा पुरस्कार


निफा ( नेशनल इंट्रीग्रेटेड फोरम आर्टिस्ट एंड एक्टीविस्ट ) के रजत जयंती समारोह मंे दिव्या जैन को करनाल में जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त पर्यावरण मित्र दिव्याकुमारी जैन का चयन किया गया है। करनाल से पढ़िए, यह खबर…


करनाल। निफा ( नेशनल इंट्रीग्रेटेड फोरम आर्टिस्ट एंड एक्टीविस्ट ) के रजत जयंती समारोह मंे दिव्या जैन को करनाल में जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का अभियान चला रही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त पर्यावरण मित्र दिव्याकुमारी जैन को( निफा )के प्रतिष्ठित रजत जयंती वर्ष समारोह में जागरूकता अभियान के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। दिव्या जैन गत 15 वर्षाें से पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चेतना का अभियान चला रही है। इसमें पॉलीथिन के विरुद्ध जनजागरूकता प्रमुख है।

निफा से प्राप्त पत्र के अनुसार 21 से 25 सितंबर तक नई दिल्ली और करनाल में आयोजित निफा के रजत जयंती समारोह वर्ष में आयोजित कार्यक्रम में दिव्या को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। दिव्या ने इस पुरस्कार के लिए चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की और निफा का भी आभार व्यक्त किया। दिव्या को नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन की ओर से भी उत्तरप्रदेश रत्न सम्मान मिलेगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page