समाचार

आगरा में बीजेएस राष्ट्रीय अध्यक्ष का मंगल आगमन: समाज जनों ने किया अभिनंदन 


भारतीय जैन संघटना के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर जैन साखला नासिक का मंगल आगमन शनिवार को आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के संत निलय में हुआ। जहां संघटना के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। सकल जैन समाज की महत्वपूर्ण समाज सेवी राष्ट्रीय संस्था भारतीय जैन संघटना के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर जैन साखला नासिक का मंगल आगमन शनिवार को आगरा के कमला नगर स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के संत निलय में हुआ। जहां भारतीय जैन संघटना आगरा के पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री पंकज जैन, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप जैन संचेती दिल्ली, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा उत्तरी भारत विस्तारक विजय जैन ने उत्तर प्रदेश मे संगठन को मजबूती एवं विस्तार के उद्देश्य के लिए उत्तर प्रदेश मे संगठन को मजबूती एवं विस्तार के उद्देश्य से एक सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें भारतीय जैन संघटना के उप्र राज्याध्यक्ष रोहित जैन अहिंसा एवं राज्य महामंत्री सुरेंद्र जैन और राज्य कोषाध्यक्ष यशपाल जैन जी को बनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना आगरा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। संचालन भारतीय जैन संघटना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोज जैन बाकलीवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page