श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा की ओर से विगत 15 जून को इटावा व्यापार मंडल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम का संयोजन मुन्ना जैन अजीत जैन मेडिकल एवं राजेश जैन ने किया। इटावा से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…
इटावा। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन (धर्म संरक्षिणी) महासभा की ओर से विगत 15 जून को इटावा व्यापार मंडल धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम का संयोजन मुन्ना जैन अजीत जैन मेडिकल एवं राजेश जैन ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनीष जैन (तेल वाले) के परिवार ने किया। चित्र अनावरण कर्ता राजीव जैन चैतन्य जनरल स्टोर एवं दीप प्रज्ज्वलन नवीन जैन सीमेंट के परिवार ने किया। मंगलाचरण अनन्या जैन ने प्रस्तुत किया एवं स्वागत गीत नव्या जैन ने प्रस्तुत किया। महासभा का वार्षिक प्रतिवेदन महामंत्री दीपचंद जैन ने वाचन किया तथा भामाशाह पशु पक्षी और योजना का वार्षिक प्रतिवेदन आनंद जैन बेकरी ने वाचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पराग जैन एसडीएम गोहद एवं अटेर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेंद्र जैन, कार्यक्रम कीे अध्यक्षता संजीव जैन सीमा इलेक्ट्रॉनिक्स ने की। विशिष्ट अतिथि संकुल प्राचार्य राजीव शर्मा जवासा, अल्पना जैन और सूरज बंसल प्रबंधक पंजाब एवं सिंध बैंक उपस्थित थे।
सम्मान से प्रोत्साहन मिलता है
इस अवसर पर मुख्य अतिथि पराग जैन ने अपने कहा कि महासभा समाज की अग्रणी संस्था है। जो 21 वर्षों से लगातार मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर रही है। यह पहला अनूठी है बच्चों को इससे आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। नई आशाएं जगाती हैं तथा उनके माता-पिता अपने बच्चों को सम्मानित होते देखकर बेहद खुश होते हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राजीव शर्मा ने कहा कि हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षा विशेष उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाता है। फिर उनके आगे की पढ़ाई शुरू होती है। कोई कोटा जाता है तो कोई इंदौर जाता है या फिर कोई दिल्ली जाता है पर मेरा कहना है कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव नहीं डालना चाहिए। कंपटीशन बहुत होता है, बच्चों की विशेष रुचि जी विषय में है उसे विषय में स्वयं को बच्चों को चुने देना चाहिए। ताकि उसकी प्रतिभा उसे विषय पर निखार सके।
जैनसमाज के श्रेष्ठी और अभिभावकगण रहे मौजूद
विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र जैन ने कहा कि महासभा परिवार का मैं बहुत आभारी हूं। जिन्होंने मुझे बच्चों को सम्मान करने के लिए मुझे आमंत्रित किया। जब मैं बच्चों को देखता हूं तो मेरा बचपन याद आ जाता है मैं भी कभी पास हो जाता हो जाता था, तब मैं चाहता था कि मेरे माता-पिता खुश हो जाएं। उन्होंने महासभा परिवार को ग्वालियर आने का निमंत्रण दिया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। जिसमें सुब्रत जैन (आईआईटी प्रवेश) में चयन का भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता ओमप्रकाश अग्रवाल बाबूजी, विशिष्ट अतिथि पार्षद यश जैन, पार्षदपति राहुल जैन, पार्षद मनोज जैन पत्रकार, पार्षद विमल जैन अकोडा विशेष रूप से मौजूद थे। कार्यक्रम में अनेक संस्थाओं के अध्यक्ष मंत्री तथा कार्यकारिणी के सदस्यों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। संचालन दिनेश जैन ने किया। कार्यक्रम में महिला महासभा के साथ गणमान्य नागरिक छात्र-छात्राओं के माता-पिता, परिवार जन मौजूद थे।













Add Comment