फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का 1008 सदस्यीय दल प्रथम बार संगठन के बैनर तले 13 सितंबर से ट्रेन से सम्मेदशिखरजी की यात्रा करेगा। यात्रा की तैयारी के लिए फेडरेशन के पदाधिकारियों के दल ने दौरा कर व्यवस्थाएं जांची। पंजीयन की अंतिम तिथि 20 जून तय है। यह यात्रा ट्रेन के माध्यम से संपूर्ण होगी। बांसवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…
बांसवाड़ा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज का 1008 सदस्यीय दल प्रथम बार संगठन के बैनर तले 13 सितंबर से ट्रेन से सम्मेदशिखरजी की यात्रा करेगा। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने बताया कि यात्रा की तैयारियों के लिए अध्यक्ष विपिन गांधी, महामंत्री महेंद्र बंडी, पूर्व अध्यक्ष डॉ. श्रेणिक शाह, मिहिर गांधी, संयोजक विजय तलाटी, संदेश गांधी, रजनीकांत गांधी, वीर कुमार शाह एवं हितेश दोशी ने सम्मेद शिखरजी मधुबन का दौरा कर वहां सारी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और शेष भारत प्रोविंसेज से 1008 यात्री एक साथ प्रथम बार पवित्र पहाड़ की वंदना करेंगे।
यात्रा के लिए पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 20 जून तय है और पहले आओ पहले पाओ के अनुसार नामांकन तय किया जाएगा। कोठिया ने बताया कि यात्रा में सभी कार्यकारिणी सदस्य, संयोजक, सह संयोजक और अन्य सभी पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। अध्यक्ष विपिन गांधी ने सभी प्रोविजेंज और महिला प्रकोष्ठ सदस्यों से पंजीयन कराने अधिकाधिक सहयोग का आह्वान किया है।













Add Comment