समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रभारी किए नियुक्त: 21 जून को पूरे विश्व में मनाया जाएगा योग दिवस 


कि देशभर के सभी सोशल ग्रुप शनिवार 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं तथा ‘स्वस्थ समाज, सशक्त संगठन’ की भावना को साकार करें। इस राष्ट्रीय आयोजन को प्रभावी एवं संगठित रूप से संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने संयोजकों को नियुक्त कर कार्यक्रम-प्रभारी के रूप में सुरेंद्र मृदुला पांड्या (जयपुर), सुशील सुषमा पांड्या (इंदौर) तथा योग कार्यक्रम सह प्रभारी के रूप में राजेन्द्र टीआई अनिता जैन (भोपाल) की नियुक्ति की है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन ने निर्णय लिया कि देशभर के सभी सोशल ग्रुप शनिवार 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्सव के रूप में मनाएं तथा ‘स्वस्थ समाज, सशक्त संगठन’ की भावना को साकार करें। इस राष्ट्रीय आयोजन को प्रभावी एवं संगठित रूप से संपन्न कराने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने संयोजकों को नियुक्त कर कार्यक्रम-प्रभारी के रूप में सुरेंद्र मृदुला पांड्या (जयपुर), सुशील सुषमा पांड्या (इंदौर) तथा योग कार्यक्रम-सह प्रभारी के रूप में राजेन्द्र टीआई अनिता जैन (भोपाल) की नियुक्ति की है। इन्हीं के मार्गदर्शन में यह आयोजन पूरे देश में प्रभावी रूप से आयोजित किया जाएगा।

जैन धर्म में भी योग का गहन आध्यात्मिक महत्व बताया गया

राजेश जैन दद्दू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित करवाया। उनका सतत प्रयास रहा है कि प्रत्येक नागरिक योग को अपनाए और निरोगी रहे। स्वस्थ भारत की दिशा में सक्रिय भागीदारी निभाए। जैन धर्म में भी योग का गहन आध्यात्मिक महत्व बताया गया है। जहां मानसिक शांति, एकाग्रता, ध्यान की दृढ़ता और संयममय जीवन के लिए योग एक सशक्त माध्यम है।

सभी रीजन के अध्यक्ष अपने ग्रुपों के माध्यम से करेंगे आयोजन 

देश भर के सभी रीजन अध्यक्षगण अपने-अपने संबद्ध ग्रुपों में योग कार्यक्रम 21 जून शनिवार का आयोजन सुनिश्चित करेंगे। यह आयोजन केवल परंपरा नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आत्मिक शुद्धता की दिशा में एक सामूहिक प्रयत्न है। उन्होंने अपील की है कि आइए, इस विशेष दिन को एक सामाजिक स्वास्थ्य उत्सव के रूप में मनाएं। जन-जागरण का माध्यम बनाएं और योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। सभी सोशल ग्रुप की सहभागिता ही इस आयोजन की सफलता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page