मुरैना जिले की अंबाह तहसील के बरवाई गांव में जन्में जैन संत सिंहरथ प्रवर्तक सन्मतिसागरजी महाराज के अवार्डों का वितरण सन्मति फाउंडेशन की ओर से भव्य समारोह में 27 जुलाई को दिल्ली में वितरित किए जाएंगे। श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए हर साल सन्मति फाउंडेशन दिल्ली भव्य समारोह में आचार्यश्री सन्मति सागर अवार्ड प्रदान करता आ रहा है। नईदिल्ली से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
नईदिल्ली। मुरैना जिले की अंबाह तहसील के बरवाई गांव में जन्में जैन संत सिंहरथ प्रवर्तक सन्मतिसागरजी महाराज के अवार्डों का वितरण सन्मति फाउंडेशन की ओर से भव्य समारोह में 27 जुलाई को दिल्ली में वितरित किए जाएंगे। श्री दिगंबर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए हर साल सन्मति फाउंडेशन दिल्ली भव्य समारोह में आचार्यश्री सन्मति सागर अवार्ड प्रदान करता आ रहा है। सन्मति फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष महेंद्रकुमार जैन मधुवन दिल्ली ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी संपूर्ण भारत वर्ष के जैसवाल जैन समाज के कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में 2024-25 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन-तीन छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही बच्चों के प्रोत्साहन के लिए नगद 31 हजार, 21 हजार एवं 11 हजार की नकद राशि भी प्रदान की जाती है।
साथ ही दिल्ली एनसीआर में निवासरत बच्चे, जिन्होंने इस वर्ष एमबीबीएस, एमएस, एमडी, सीए, सीएस, आईआईटी द्वारा इंजीनियरिंग अथवा इसी के समानांतर कोई विशेष योग्यता प्राप्त की हो अथवा स्टेट स्तर पर खेलकूद या अन्य किसी क्षेत्र में विशेष दक्षता हासिल की है, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। इस बर्ष मेधावी छात्रों को अवॉर्ड देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अवार्ड से चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में मदद
जैसवाल जैन समाज के जिन बच्चों ने 2024-25 के शिक्षा सत्र में कक्षा 10 वीं अथवा 12 वीं में 95 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त किए हैं अथवा ऊपर लिखी अन्य योग्यता रखते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निर्धारित प्रारूप में 30 जून तक जमा कर सकते हैं। सन्मति फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल जैन एवं महामंत्री नवीन जैन दिल्ली ने बताया कि आचार्यश्री सन्मति सागर महाराज के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से समाजोत्थान, परोपकार, शिक्षा, चिकित्सा, छात्रवृति आदि उद्देश्यों को लेकर सन्मति फाउंडेशन का गठन किया गया था। विगत अनेकों वर्षों से सन्मति फाउंडेशन सजातीय बंधुओं की चिकित्सा, शिक्षा आदि क्षेत्रों में मदद करता आ रहा है।













Add Comment