श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट, पुरानी धान मंडी, कुचामन सिटी के तत्वावधान में मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत नवीन वेदी शिलान्यास समारोह एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भव्य रूप से किया गया। पढ़िए सुभाष पहाड़िया की रिपोर्ट…
कुचामन सिटी। श्री दिगंबर जैन नागौरी मंदिर ट्रस्ट, पुरानी धान मंडी, कुचामन सिटी के तत्वावधान में मंदिर जीर्णोद्धार कार्य के अंतर्गत नवीन वेदी शिलान्यास समारोह एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन भव्य रूप से किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष विनोद झांझरी व संजय सेठी (लिछाणा) ने बताया कि नवीन चार वेदियों के निर्माण हेतु शिलान्यास श्रावक-श्रेष्ठी रामेश्वरलाल-तिलकाश देवी, सुशील-भारती गंगवाल परिवार (लादड़िया), विनोद कुमार-संतोष, सुमित-विपुल गंगवाल परिवार, सुमेरमल-सुमन देवी, पुष्पा देवी पाटोदी, आर.के. मार्बल से सुशीला पाटनी परिवार, दिलीप कुमार-सुशीला देवी, अशोक कुमार-विजय कुमार सेठी परिवार द्वारा विधिपूर्वक किया गया। प्रतिष्ठाचार्य अमित भैया (वास्तुविद, इंदौर) के मार्गदर्शन में वेदी शिलान्यास कार्यक्रम में प्रातः मंगलाष्टक, दिग्बंधन, सकलीकरण, अभिषेक, शांतिधारा, नियमित पूजन, यंत्र पूजन तथा विश्व शांति महायज्ञ संपन्न हुआ।
इसके पश्चात नवीन वेदियों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर स्व. रंगलाल पाटोदी स्मृति भवन का शिलान्यास भी श्राविका शिरोमणि सुशीला पाटनी (आर.के. मार्बल) व पाटोदी परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया। पूजन एवं महायज्ञ में सुमेरमल, विमलचंद, कैलाशचंद, अशोक कुमार, नरेश कुमार, अभिषेक, पूर्णमल, संजय, संदीप व अमित सहित कई श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ईटानगर, जयपुर, किशनगढ़, मीठड़ी सहित आसपास के गाँवों से पधारे बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने इस पावन अवसर पर सहभागिता की। समाजसेवी नाथमल गंगवाल, लालचंद, संतोष कुमार, विमलचंद, देवेंद्र, विकास पहाड़िया, अशोक झांझरी, सुरेश जैन, सोभागमल गंगवाल, किरण, उषा झांझरी, रीमा सेठी सहित समाज की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर आयोजन को सफल बनाया।













Add Comment