समाचार

प्रतिदिन सेवा कार्य जीव दया कोष का शुभारंभ: जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम का चल रहा अभियान 


जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम की ओर से रविवार को प्रतिदिन सेवा कार्य जिसके अंतगर्त पक्षियों को दाना डाला जाएगा और जीव दया कोष पात्र का शुभारंभ आयड़ जैन मंदिर प्रांगण में जैन सोश्यल प्लेटिनम ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। उदयपुर के 12 जैन मंदिरों में प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना डाला जाएगा। जीव दया कोष पात्र में ग्रुप सदस्यों से गुप्त दान के रूप में प्राप्त राशि से अगले वर्ष फरवरी में अतिरिक्त वृहद सेवा कार्य किया जाएगा। उदयपुर से पढ़िए, यह खबर…


उदयपुर। जैन सोश्यल ग्रुप प्लेटिनम की ओर से रविवार को प्रतिदिन सेवा कार्य जिसके अंतगर्त पक्षियों को दाना डाला जाएगा और जीव दया कोष पात्र का शुभारंभ आयड़ जैन मंदिर प्रांगण में जैन सोश्यल प्लेटिनम ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। ग्रुप अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि उदयपुर के 12 जैन मंदिरों में प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना डाला जाएगा। जीव दया कोष पात्र में ग्रुप सदस्यों से गुप्त दान के रूप में प्राप्त राशि से अगले वर्ष फरवरी में अतिरिक्त वृहद सेवा कार्य किया जाएगा। ग्रुप के के संस्थापक अध्यक्ष जितेन्द्र हरकावत और सचिव लोकेश जैन ने बताया कि ग्रुप के सभी सदस्य रविवार को प्रातः 7 बजे आयड़ जैन मंदिर पर एकत्रित हुए।

प्रतिदिन सेवा कार्य व जीव दया कोष के शुभारंभ के बाद सभी सदस्यों ने मंदिर में आरती करने का लाभ लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष पंकज जैन, निवर्तमान अध्यक्ष विपिन जैन, पूर्व अध्यक्ष प्रीतेश जैन, मुकेश चपलोत, आशीष रत्नावत, निर्वाचित अध्यक्ष तनुजय कीकावत, सहसचिव राहुल अखावत, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, पीआरओ ग्रीटिंग्स पंकज सुराणा, कार्यकारिणी सदस्य मनोज जैन, आशीष मेहता, सुनील जैन, कपिल जैन, चंद्रप्रकाश जैन, किरण जैन, खुश्बू सुराणा, ज्योति टीमरवा, शीतल जैन सहित 44 सदस्यों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में अल्पाहार के बाद सभी सदस्यों को पक्षियों के जल सेवा के लिए परिंडा वितरित किए गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page