समाचार

सिद्धचक्र महामंडल विधान में धार्मिक अनुष्ठान: सिद्ध भगवान की आराधना में श्रीफल अर्घ्य किए समर्पित


नगर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन गांधियों के मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन में दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल के दूसरे दिन सोमवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए।प्रातः सौधर्म इंद्र शशिकान्त रुची बोबडा ने शांतिनाथ भगवान और सिद्धचक्र यंत्र का अभिषेक किया। सागवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


सागवाड़ा। नगर के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन गांधियों के मंदिर में सकल दिगम्बर जैन समाज सागवाड़ा के संयोजन में शशिकांत हुक्मीचंद बोबडा परिवार द्वारा प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल के तत्वावधान में 8 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल के दूसरे दिन सोमवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर प्रातः सौधर्म इंद्र शशिकान्त रुची बोबडा ने शांतिनाथ भगवान और सिद्धचक्र यंत्र का अभिषेक किया। साथ ही विश्व शांति कामनार्थ मूलनायक आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया के मंत्रोच्चारण के साथ मुकेश कुमार कुरीचंद निवासी आंजना ने शांतिधारा की।

देव शास्त्र गुरु की पूजा के बाद सोमवार को सिद्धचक्र महामंडल विधान की तीसरी पूजा के तहत विधान मंडप पर इंद्र-इंद्राणी समूह ने अष्ट द्रव्य श्रीफल युक्त सिद्ध भगवान को गरबा भक्ति नृत्य करते हुए बत्तीस अर्घ्य समर्पित किए। सांयकाल कीर्ति कुमार प्रकाश कोठारी परिवार पुनर्वास कॉलोनी ने पंच परमेष्ठी भगवान और सिद्धचक्र विधान की आरती उतारी। इस अवसर पर सेठ महेश नोगमिया, मंदिर कमेटी अध्यक्ष कीर्ति भाई सर्राफ, कोषाध्यक्ष केसरीमल शाह , महेंद्रकुमार शाह, बुद्धिप्रकाश शाह, चंद्रशेखर संघवी, लोकेश बोबडा, चिराग पंचोरी, गजेंद्र गोवाडिया, डॉ.कैलाश जैन, जितेश बोबडा, प्रवीण सेठ, वस्तुपाल बोबडा उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page