आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरी जी मसा आदि ठाणा का चातुर्मास नागौर नगर में हो रहा है। चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 5 जुलाई शनिवार को होगा। आचार्यश्री के साथ कई साधु-संत भी विराजेंगे। चातुर्मास को लेकर श्वेतांबर जैन समाज तैयारियों में जुटा हुआ है। नागौर से पढ़िए, दीपक जैन की यह खबर…
नागौर। पंजाब केसरी आचार्य श्री विजय वल्लभ सूरीश्वरजी मसा समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति शांतिदूत और भारत सरकार ने जिन्हें पद्मश्री देने की घोषणा की हैं,ऐसे आचार्य श्री विजय नित्यानंद सूरी जी मसा आदि ठाणा का चातुर्मास नगीना नगरी के रूप में प्रख्यात नागौर नगरी में हो रहा है। श्री जैन श्वेताम्बर तपागच्छ श्री संघ नागौर आयोजित और श्री नित्य मंगल चातुर्मास समिति नागौर के संयोजन में गुरुदेव का भव्यातिभव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 5 जुलाई को होगा। गुरुदेव के साथ विजयजी मसा और प्रवचनकार मुनिराज श्री मोक्षानंद विजयजी मसा आदि ठाणा का भी प्रवेश होगा। महिलाओं को चातुर्मास आराधना कराने बरखेड़ा तीर्थाेद्धारक साध्वी महत्तरा सुमंगला श्रीजी मसा की प्रशिष्या साध्वी पूर्णप्रज्ञा श्रीजी मसा आदि ठाणा का प्रवेश होगा।
चातुर्मास को लेकर संघ में जबरदस्त उत्साह है और संघ इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारियों में जुटा है। चातुर्मास दौरान गुरुदेव के मुखारबिंद से स्वयं सरस्वती बरसेगी। ज्ञान की गंगा बहेगी। कर्मों की निर्जरा होगी। पुण्य का उपार्जन होगा। साथ ही अनेक धार्मिक एवं सामाजिक अनुष्ठान होंगे। संघ ने देशभर के संघों के दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की है।













Add Comment