समाचार

जैन महिला परिषद ने निभाया सामाजिक दायित्व: कोरोना काल प्रभावित परिवार की बिटिया के विवाह में बने सहयोगी


अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मेन शाखा अंजना संभाग ने सामाजिक सेवा की एक मिसाल कायम की। कोरोना काल में प्रभावित परिवार की बेटी के विवाह में सहयोगी बनकर परिवार को संबल प्रदान किया। उपहार तो दिए ही, आशीर्वाद देकर विवाह समारोह को यादगार बना दिया। इंदौर से पढ़िए, रुचि चोवश्यिा जैन की यह खबर…


इंदौर। अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद मेन शाखा अंजना संभाग ने सामाजिक सेवा की एक मिसाल कायम की। कोरोना काल में प्रभावित परिवार की बेटी के विवाह में न केवल उपहार भेंट किए, बल्कि भरपूर स्नेह और आशीर्वाद के साथ उसका संबल भी बनीं। बिटिया के पिता का निधन कोरोना काल में हो गया था, जिससे परिवार आर्थिक और मानसिक रूप से कठिन दौर से गुजर रहा था। ऐसे समय में परिषद की सदस्याओं ने आगे बढ़कर इस बेटी का विवाह यादगार बना दिया। इस पुनीत अवसर पर परिषद की केंद्रीय अध्यक्ष निर्मला जैन, केंद्रीय सचिव प्रभा जैन, केंद्रीय पूर्व अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जैन, संभाग अध्यक्ष अनिता जैन, सचिव अंजू जैन, केंद्रीय उपाध्यक्ष शशि जैन, केंद्रीय सह सचिव पूनम जैन, और केंद्रीय जनसंपर्क अधिकारी रुचि चोविश्या जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही स्थानीय शाखा की अध्यक्ष सुनीता पाटनी, सचिव वंदना जैन, कोषाध्यक्ष रश्मि जैन एवं सदस्याएं, वर्षा मोदी, दीपिका, प्रीति सोनी, आराधना जैन और सोनाली जैन भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहीं।

सभी ने दुल्हन के मंगल भविष्य की कामना करते हुए पारंपरिक बन्ना-बन्नी गीतों की प्रस्तुतियां भी दीं। जिससे समारोह में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा। इस अद्भुत पहल की बिटिया की माता और परिवार ने हृदय से सराहना करते हुए परिषद के प्रति आभार व्यक्त किया। अंजना संभाग की इस सामाजिक सेवा ने समाज में सहयोग, करुणा और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page