समाचार

भिंड के 3 जैन मंदिरों में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर आरंभ: जैन मिलन अरिहंत का है इसमें सहयोग 


श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर और भिंड के तीन दिगंबर जैन मंदिर समितियांे के सहयोग से ग्रीष्मकालीन पूजन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। जैन मिलन अरिहंत भी इसमें सहयोग कर रही है। बच्चों को संस्कारित करने के उदेश्य से धार्मिक शिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। जैन मिलन अरिहंत की ओर से आचार्य श्री विद्यासागर जी, आचार्य श्री समय सागर जी के आशीर्वाद एवं मुनि श्री सुधासागर जी की प्रेरणा से श्री दिगंबर जैन श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर और भिंड के तीन दिगंबर जैन मंदिर समितियांे के सहयोग से ग्रीष्मकालीन पूजन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजक जैन मिलन अरिहंत भिंड के अध्यक्ष अजीत जैन सोनू ने बताया कि बच्चों को संस्कारित करने के उदेश्य से धार्मिक शिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ ही नैतिक तथा धार्मिक संस्कारों से परिचित कराया जाता है। अच्छे संस्कारों ही मनुष्य के व्यक्तित्व का निर्माण तथा विकास होता है, बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना भी बहुत जरूरी है।

शिविर में सांगानेर से पधारे विद्वानों द्वारा बच्चों के साथ-साथ महिलाओं को भी छहढाला तत्त्वार्थ सूत्र, इष्टोपदेश, द्रव्य संग्रह आदि ग्रंथों का अध्ययन कराया जा रहा है। यह शिविर भिंड में श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परेड मंदिर पुस्तक बाजार, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर हलवाई खाना, श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मां पद्मावती मंदिर झाँसी मोहल्ला मिें लगाए जा रहे हैं। शिविर में बच्चों को अध्ययन सामग्री के अलावा स्वल्पाहार भी दिया जा रहा है।

शिविर में इनकी उपस्थिति रही सराहनीय 

शिविर में सांगानेर से पधारे विद्वान नीरज भैया, चेतन भैया, मोहित भैया कृष्णा भैया, मयंक जैन और आयुष्मान जैन का सानिध्य प्राप्त हो रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जैन मिलन के क्षेत्रीय उपाध्याय अतिवीर सुनील जैन मेडिकल, संगठन मंत्री आभा जैन, क्षेत्रीय उपमंत्री राकेश जैन बच्चू, क्षेत्रीय पाठशाला समिति की चेयरमेन सपना जैन, क्षेत्रीय धार्मिक कार्य समिति की चेयरमेन स्नेहलता जैन, तीर्थ बचाओ अभियान समिति की सदस्य मीरा जैन, परेड मंदिर समिति के अध्यक्ष छेदीलाल जैन, मंत्री महेश पहाड़िया, कोषाध्यक्ष बसंत लाल जैन, पाठशाला समिति के अमरचंद जैन, मुकेश जैन पवैया, हलवाई खाना मंदिर के अध्यक्ष संजीव जैन बल्लू, मंत्री अशोक बाबू जैन, निकेत जैन निक्की, झांसी मोहल्ला मंदिर से दीपचंद जैन शिक्षक उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page