समाचार

जैन संस्कार शिविर शिविरार्थी पुरस्कृत: संस्कारों की उपलब्धियों के साथ शिविर का समापन 


यंग जैन स्टडी ग्रुप की ओर से सन्मति स्कूल में चल रहे आठ दिवसीय जैन संस्कार शिविर का रविवार को समापन हुआ। इसमें लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण शिविरार्थियों को प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। नियमित पूजन, अभिषेक हुए। अतिथियों का सम्मान किया गया। इंदौर से पढ़िए, मनीष अजमेरा की यह खबर…


इंदौर। यंग जैन स्टडी ग्रुप की ओर से सन्मति स्कूल में चल रहे आठ दिवसीय जैन संस्कार शिविर का रविवार को समापन संस्कारों की उपलब्धियों के साथ हुआ। शिविर प्रमुख प्रकाश छाबड़ा ने बताया कि प्रातः देवदर्शन के बाद सभी शिविरार्थियों की कक्षा एवं लेवल अनुसार निरीक्षकों की उपस्थिति में लिखित परीक्षा हुई। इसके बाद नियमित अभिषेक पूजन विमल छाबड़ा, विकास छाबड़ा के निर्देशन एवं जयश्री टोंग्या की मधुर स्वर लहरियों से किया गया। शिविरार्थियों को प्रदान शिक्षा के आधार पर परीक्षा ली गई। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि जैन धर्म के संस्कार प्रारंभ से ही प्राप्त होते है और पंडित प्रकाश छाबड़ा, जो स्वयं सॉफ्ट वेयर इंजीनियर हैं। अमेरिका में लाखों का पैकेज छोड़कर धर्म की रक्षा एवं संस्कारो के लिए स्वयं अपनी टीम के साथ पिछले 10 वर्षाे से अथक इस कार्य में लगे हैं। अभिनंदन योग्य है। विशिष्ट अतिथि अशोक जैन, शशिप्रभा लुहाड़िया, विजीत रामावत, विभा गोधा, पद्म पहाड़िया के आतिथ्य में बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

समापन कार्यक्रम में यह रहे मौजूद 

इस अवसर पर कैलाश वेद, दिलीप डोसी, सुनील शाह, मनोज गोधा,नेमीचंद लुहाड़िया, सचिन जैन, नवीन गोधा, धर्मेंद्र जैन, अक्षय कासलीवाल आदि विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रत्येक क्लास और लेवल पर परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रारंभ में अजय जैन, अखिलेश जैन, प्रीतम जैन, निलेश पाटोदी ने अतिथियों का स्वागत किया। सभी विद्वानों और टीम सदस्यों के प्रति अजय मिनटा ने आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page