परम पूज्य आचार्य विनम्रसागर महामुनिराज ससंघ के पावन चरणों में छत्रपति नगर में विजयनगर के धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों — विजयनगर, स्कीम 78, पंचबालायति मंदिर, महालक्ष्मी नगर और तुलसी नगर की समर्पित टीम ने 2025 के ऐतिहासिक चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। परम पूज्य आचार्य विनम्रसागर महामुनिराज ससंघ के पावन चरणों में छत्रपति नगर में विजयनगर के धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में विभिन्न क्षेत्रों विजयनगर, स्कीम 78, पंचबालायति मंदिर, महालक्ष्मी नगर और तुलसी नगर की समर्पित टीम ने 2025 के ऐतिहासिक चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट कर निवेदन किया।
समाजजनों ने आचार्यश्री से निवेदन किया कि वे आगामी चातुर्मास की आज्ञा प्रदान करें ताकि नगरवासियों को धर्म, संयम और साधना का सौभाग्य प्राप्त हो सके। पूज्य आचार्यश्री ने मुस्कुराते हुए सभी को आशीर्वाद दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्मानुष्ठान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सुरेश जैन (भैयाजी) विशेष रूप से उपस्थित रहे।













Add Comment