समाचार

वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा 25 मई को: भव्य आयोजन की तैयारियों में जुटे समाजजन


श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की ओर से वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा 25 मई रविवार को की जाएगी। इसके लिए आयोजन सुबह 10 बजे शकरपुर में होगा। प्रातः 10 से 11 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली सभी माताओं और बहनों को संस्था की ओर से एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट भेंट किया जाएगा। दिल्ली से पढ़िए, हर्ष जैन की यह खबर…


नई दिल्ली/अंबाह।  जैन समाज के लिए हर्ष का विषय है कि श्री शांतिनाथ सेवा संघ दिल्ली की ओर से वार्षिक तीर्थयात्रा की घोषणा 25 मई रविवार को की जाएगी। इसके लिए आयोजन सुबह 10 बजे अग्रवाल धर्मशाला मधुवन पार्क के सामने, शकरपुर में होगा। इस अवसर पर सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं और बहनों को सपरिवार आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन न केवल तीर्थ यात्रा की घोषणा के लिए होगा, बल्कि एक सामाजिक और सांस्कृतिक संगम के रूप में भी मनाया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए संघ की विशेष बैठक हुई, जिसमें प्रमुख पदाधिकारी हरीशचंद जैन (अध्यक्ष), दिनेशजैन टीटू (महामंत्री), अजय जैन अजिया (कोषाध्यक्ष), राजकुमार जैन पप्पू बरबाई (मंत्री), मनोजजैन टिंकल (संगठन मंत्री), सुनील जैन मोहर वाले (उपाध्यक्ष), दीपक जैन (यात्रा मंत्री), अंकित जैन (मीडिया प्रभारी), राकेश जैन (संरक्षक) एवं लोकेंद्र जैन (संगठन मंत्री) उपस्थित रहे। इन सभी ने मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया और जिम्मेदारियां सुनिश्चित की। इस कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, 14 वर्ष तक के बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता, लक्की ड्रॉ, कुंडलपुर तीर्थ यात्रा की घोषणा और सभी आर्थिक सहयोगियों का सार्वजनिक सम्मान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रातः 10 से 11 बजे के बीच कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाली सभी माताओं और बहनों को संस्था की ओर से एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट भेंट किया जाएगा। संघ ने सभी श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे समय पर उपस्थित होकर इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page