समाचार

वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा दिवस के रूप में मनाया: समाजसेवी सौरभ जैन ने दिया संदेश


युवा समाजसेवी सौरभ जैन ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को सेवा दिवस के रूप में मनाया। गोशाला में गायों को मौसमी फल खिलाकर उनकी तृप्ति की। इस अवसर पर उनकी पत्नी और दोनों बेटियां भी साथ रहीं। उनके इस कार्य की समाज ने अनुमोदना की है। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। जैन समाज अंबाह के युवा समाजसेवी सौरभ जैन ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को इस बार कुछ अलग अंदाज में मनाकर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। बुधवार को उन्होंने अपनी पत्नी प्रीति जैन और दोनों पुत्रियों के साथ मिलकर इसे सेवा दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर सौरभ जैन परिवार सहित परेड चौराहा स्थित गोशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को मौसमी फल तरबूज और खरबूज खिलाकर बेजुबान प्राणियों के प्रति अपने स्नेह और सेवा भावना का परिचय दिया।

इसके साथ ही उन्होंने अन्य सेवा कार्यों में भी भाग लिया। जिससे यह दिन न केवल यादगार बन गया, बल्कि समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी छोड़ गया। सौरभ जैन ने कहा कि वर्षगांठ जैसे खास दिन को अगर सेवा कार्य में बदल दिया जाए तो न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि इसका लाभ उन प्राणियों को भी होता है जो हमारी भाषा नहीं समझ सकते, लेकिन प्रेम और सेवा को जरूर महसूस करते हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page