समाचार

पीड़ित मानव सेवार्थ 4 मई को निःशुल्क शिविर: रोगों से संबंधित जांच भी निःशुल्क रहेगी 


नगर में मानव सेवार्थ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसे जैन समाज की स्वयंसेवी संस्था श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाखा अंबाह के सौजन्य से रविवार 4 मई को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर जैन धर्मशाला, (जयश्वर रोड) में आयोजित होगा। मुरैना अंबाह से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/अंबाह। नगर में मानव सेवार्थ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। इसे जैन समाज की स्वयंसेवी संस्था श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप शाखा अंबाह के सौजन्य से रविवार 4 मई को लगाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर जैन धर्मशाला, (जयश्वर रोड) अंबाह में रविवार 4 मई को दोपहर 11 से दोपहर 3 बजे तक लगेगा शिविर में पुष्पांजलि हॉस्पिटल आगरा के वरिष्ठ चिकित्सक (लेफ्टिनेंट कर्नल) डॉ. रवि जैन, डॉ. रोहित मंगल (रक्त रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. राकेश शर्मा (दंत रोग विशेषज्ञ) रोगियों का परीक्षण करेंगे।

इन बीमारियों और रोगों का होगा परीक्षण

पीड़ित मानव सेवार्थ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉक्टर रवि जैन हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, लीवर, पाचन तंत्र, गठिया, वाय रोग, छाती व टीबी, थायरॉइड, माइग्रेन, कमर व गर्दन दर्द, मिर्गी, पैरालिसिस, गुप्त रोग और इन्फेक्शन से जुड़ी बीमारियों की जांच कर रोगियों को परामर्श देंगे। आवश्यकतानुसार ब्लड शुगर, बीपी मापन, थायरॉइड सहित जरूरी टेस्ट निः शुल्क किए जाएंगे। डॉक्टर राकेश शर्मा अंबाह सभी प्रकार के मुख एवं दंत रोगियों का परीक्षण एवं डॉ रोहित मंगल आगरा सिकल सेल एनीमिया, आदि विकार खून की कमी, सफेद कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की कमी, सभी प्रकार के रक्त कैंसर जैसी बीमारीयों का परीक्षण कर परामर्श प्रदान करेंगे।

मरीजों को पंजीयन कराना आवश्यक होगा

जैन समाज अंबाह की सेवाभावी संस्था दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने वाले मरीजों को पंजीयन कराना आवश्यक होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page