समाचार

भक्तामर पाठ और अतिथि सत्कार किया: महावीर जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर हुआ कार्यक्रम 


श्री 1008 दिगंबर जैन मुनिसुब्रत नाथ जिनालय, हाइलिंक सिटी, में 9 अप्रैल को महावीर जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भक्तामर पाठ एवं अतिथि सत्कार किया गया और नवनिर्मित अध्यक्ष और कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान भी हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। श्री 1008 दिगंबर जैन मुनिसुब्रत नाथ जिनालय, हाइलिंक सिटी, में 9 अप्रैल को महावीर जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भक्तामर पाठ एवं अतिथि सत्कार किया गया और नवनिर्मित अध्यक्ष और कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान भी हुआ। इस कार्यक्रम की श्रृंखला में सर्वप्रथम मंगलाचरण विजय पाटनी और दीप प्रज्वलन अनिल अजमेरा, महेंद्र पहाड़ियां, संजय बड़जात्या, निर्मल जैन, बसंत काला, सुरेश काला, हेमंत जैन द्वारा किया गया। नवनिर्मित अध्यक्ष संजय बड़जात्या का स्वागत महेंद्र पहाड़िया संजय पवैया कार्याध्यक्ष रूपेश जैन का स्वागत विश्वास जैन, सचिव दिलीप जैन का स्वागत ललित पाटनी, कोषाध्यक्ष रविकांत सेठिया का स्वागत अंकित जैन, सहकोषाध्यक्ष ललित जैन का स्वागत प्रकाश चंद जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज जैन ज्ञानदीप का स्वागत गिरीश रारा द्वारा किया गया।

यह समाजजन रहे मौजूद 

अतिथि सत्कार में एमके जैन, अक्षय कासलीवाल, राजेश शिखा जैन, संजय बड़जात्या भारत पशु आहार, कुशल राज जैन, विजय कुमार पुष्पेंद्र जैन, शैलेंद्र मोदी, अशोक जैन, यश संजय बड़जात्या, राकेश सिंघई, धर्मेंद्र जैन, बसंत काला, सुरेश काला, राजकमल जैन, रेखा संजय जैन श्रीफल जैन न्यूज, विपिन प्रीति जैन, जितेंद्र जैन, सुनील रेखा बाकलीवाल, शरद रेखा जैन, इंदर सेठी, हेमंत जैन महावीर टाइम्स, राजेश दद्दू, अमित वीरेंद्र बड़जात्या, कुकू भैया, महेंद्र पाटौदी, अशोक खातेगांव, अंकित जैन खातेगांव, अनिल कुमार जैन, प्रदीप जैन, वियय जैन भोपाल, अजीत कुमार जैन संदलपुर, अशोक जैन भानपुरा उपस्थित रहे। अध्यक्ष उद्बोधन संजय बड़जात्या ने दिया। संचालन सचिन जैन ने किया और आभार प्रदर्शन महेंद्र पहाड़िया ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page