समाचार

आस्था जैन सहायक प्राध्यापक बनी : प्रथम स्थान पर रहकर हुआ आस्था का चयन 


आस्था जैन ने पहले प्रयास में लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक परीक्षा प्रथम स्थान पर रहकर उत्तीर्ण की है। समाज जनों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है। सागर से पढ़िए राजेंद्र जैन महावीर की यह खबर…


सागर। आस्था जैन पिता प्राचार्य सुमति प्रकाश जैन नैनागिरी, माता रजनी जैन माध्यमिक शिक्षक शासकीय हाई स्कूल मकरोनिया सागर ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग सहायक प्राध्यापक परीक्षा में प्रथम प्रयास में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आस्था जैन ने प्राथमिक शिक्षा शासकीय माध्यमिक शाला नैनागिरी से की है। विकासखंड में प्रथम स्थान तथा नवोदय परीक्षा में सफलता प्राप्त किया । कक्षा 6 से 12 वीं की पढ़ाई नवोदय विद्यालय में रहकर की। प्रत्येक कक्षा प्रथम श्रेणी से उतीर्ण की है। बीएससी डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर से सांख्यिकी गणित, अर्थशास्त्र विषय में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। वहीं एमएससी सांख्यकी, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। सेट गेट में सफलता के साथ वर्तमान में आस्था जैन, डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रही है। इसी दौरान मप्र लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक प्राध्यापक पद के लिये प्रथम प्रयास में प्रथम स्थान प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है।

इन्होंने दी उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं

आस्था ने इस सफलता के लिए अपने गुरुओं, माताजी, पिताजी परिवार के बुजर्गो की विशेष सराहना की है। न्यायमूर्ति विमला जैन, सुरेश जैन आईएएस भोपाल, ट्रस्टमंत्री राजेश रागी, प्रबन्ध कारिणी के मंत्री देवेंद्र लुहारी सागर, वीरेंद्र सिंघई, संयुक्त मंत्री सुकमाल जैन उप मंत्री, जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन महावीर सहित सभी पदाधिकारी, एसएसकेजे पब्लिक स्कूल तिनसी सभी पदाधिकारी मददेवरा, नैनागिरी ग्राम के सभी ग्राम वासियों ने अपार सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि नैनागिरी क्षेत्र में सुमतिप्रकाश जैन अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page