समाचार

दो दिवसीय जैन आइकॉन अवार्ड में प्रस्तुतियों ने मन मोहा: कार्यशाला में हुआ जमकर चिंतन-मंथन


मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में इंदोर में जैन आइकॉन अवॉर्ड-2025 का आयोजन किया गया। इसमें विविध तरह के कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं। क्रिएटर और इन्फ्लूएन्सर्स के बीच संवाद हुआ। मुनिश्री ने श्रुत समाधान किया। प्रवचनों से भक्तजनों को धर्म प्रभावना दी। इंदौर से पढ़िए अभिषेक पाटील की यह खबर…


इंदौर। मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ने रविवार को अपने प्रवचन में कहा कि जिनशासन की प्रभावना का उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रेरित करना जैन आइकॉन अवॉर्ड का उद्देश्य है। आकाश जैन भैया ने बताया कि मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में इंदोर में जैन आइकॉन अवॉर्ड-2025 का आयोजन किया। शनिवार और रविवार को 7 सत्र में कार्यक्रम संपन्न हुए। शनिवार को सुबह 6.45 बजे से महोत्सव का आगाज हुआ।

मुनिश्री को श्रीफल किया भेंट 

विशेष सानिध्य मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ का रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सौरव और मेघना जैन (डिजिटल मार्केटर) का उद्बोधन हुआ। डॉ. रागिनी मक्कड़ (इंडियाज गॉट टेलेंट सीजन 5 विनर) की दो प्रस्तुतियां हुईं। क्रिएटर और इन्फ्लूएन्सर्स ने मुनिश्री आदित्यसागर महाराज जी को श्रीफल भेंट किया। मुनिश्री आदित्यसागर जी के प्रवचन हुए। सौरव-मेघना जैन (मुख्य अतिथि, डिजिटल मार्केटर) द्वारा ‘हाउ टू ग्रो ऑन सोशल मीडिया वर्कशॉप में मार्गदर्शन किया। टाइमलेस बाहुबली (लघु फ़िल्म) का प्रदर्शन और रचनाकारों और शिक्षकों के साथ खेल हुआ। इशिका जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया।

10 विजेताओं को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित 

मुनिश्री के साथ क्रिएटर और इंन्फ्लूएन्सर्स का संवाद हुआ तथा श्रुत समाधान हुआ। सिंगर ऋतिक जैन की अद्भुत प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। रात्रि में लेगेसी ऑफ महावीर मूवी दिखाई गई। रविवार को सुबह 9 से 12 बजे तक मुख्य अतिथि सौरव जैन, पलाश-चाहत छिपानी (सोशल मीडिया कोच) की वर्कशॉप हुई। नैनिका कासलीवाल (भरतनाट्यम परफॉर्मर-कोरियोग्राफर) ने नृत्य प्रस्तुति दी। आध्यात्मिक लघु फिल्म के विजेताओं की घोषणा कर 10 विजेताओं को 51 हजार से 11 हजार तक की राशि, ट्रॉफी और सम्मान पत्र दिया। दोपहर 3 से शाम को 6 बजे तक मुनिश्री ससंघ के सानिध्य में इनफ्लूएन्सर्स का सम्मान किया गया। सिंगर साना जैन, इंदौर ( सारेगामा सोनी टीवी फेम) की प्रस्तुति हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page