समाचार

खरगोन जैन मंदिर वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारी जारी: जीर्णाेद्धार और विकास अंतिम चरण में 


खरगोन जैन मंदिर में जीर्णाेद्धार और विकास कार्य अंतिम चरण में हैं। मंदिर समिति की ओर से 14 से 16 अप्रैल तक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव किया जा रहा है। 13 अप्रैल को 50 से अधिक जैन संतों का आगमन होगा। मंदिर समिति ने निमाड़ गौरव अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज को आमंत्रित किया है। वे वर्तमान में सनावद में विराजमान हैं। खरगोन से पढ़िए यह खबर…


खरगोन। खरगोन जैन मंदिर में जीर्णाेद्धार और विकास कार्य अंतिम चरण में हैं। मंदिर समिति की ओर से 14 से 16 अप्रैल तक वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव किया जा रहा है। 13 अप्रैल को 50 से अधिक जैन संतों का आगमन होगा। मंदिर समिति ने निमाड़ गौरव अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज को आमंत्रित किया है। वे वर्तमान में सनावद में विराजमान हैं। वेदी प्रतिष्ठा टीम विभिन्न शहरों में जाकर व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र दे रही है। घट यात्रा और सामान्य इंद्र-इंद्राणी के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। आहार चर्या मुनि त्यागी समिति चोका और भोजन व्यवस्था का संचालन कर रही है। आवास समिति महोत्सव के दौरान खरगोन आने वाले अतिथियों के आवास की व्यवस्था कर रही है।

सभी समितियों ने संभाली अपनी जिम्मेदारी

परिवहन समिति अतिथियों के लिए मंडपम और मंदिर तक स्थानीय परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। मीडिया समिति शहर और जैन समाज के सदस्यों के घरों की सजावट का प्रबंधन कर रही है। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति सभी समितियों से नियमित रूप से रिपोर्ट ले रही है और आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन प्रदान कर रही है। निमाड़ और मालवा क्षेत्र के जैन समुदाय के सदस्य वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रतीक्षा कर रहे हैं और इसमें भाग लेने के लिए उत्साहित हैं। स्थानीय जैन समाज के सदस्य महोत्सव तक अपने घरों में प्रतिदिन भजन संध्या और भक्ति कार्यक्रम कर रहे हैं। वेदी प्रतिष्ठा महोत्सव समिति जैन समुदाय के सदस्यों की व्यापक भागीदारी की अपेक्षा करती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page