समाचार

महा मस्तकाभिषेक महोत्सव मोती कटरा में संपन्न हुआः श्री अनंतनाथ एवं अरहनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया


पंडित ऋषभ जैन शास्त्री के मंगल सानिध्य में आज सर्व अरिष्ट निवारक भगवान मुनि सुव्रतनाथ महा मस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन मोती कटरा स्थित हनुमान चौराहा के श्री महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मन्दिर में आयोजित किया गया। पढ़िए आगरा से शुभम जैन की यह पूरी खबर…


आगरा। गुरुमां आर्यिकारत्न श्री पूर्णमति माताजी के आशीर्वाद से पंडित ऋषभ जैन शास्त्री के मंगल सानिध्य में सर्व अरिष्ट निवारक भगवान मुनि सुव्रतनाथ महा मस्तकाभिषेक महोत्सव का आयोजन 29 मार्च को मोती कटरा स्थित हनुमान चौराहा के श्री महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मन्दिर में श्री अनंतनाथ एवं अरहनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक एवं शनि अमावस्या के अवसर पर आयोजित किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने मुनिसुव्रतनाथ भगवान का पूजन किया। पूजन के बाद सौभाग्यशाली भक्तों ने केसरिया वस्त्र धारण कर मुनि सुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा का स्वर्ण कलशों से महामस्तकाभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की।

भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया 

महोत्सव के मध्य ही भक्तों ने श्री अनंतनाथ एवं अरहनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक महोत्सव मनाया। जिसमें भक्तों ने पंडित ऋषभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में निर्वाण काण्ड का वाचन कर तीर्थंकर भगवानों के समक्ष निर्वाण लाडू अर्पित किया। इस अवसर पर राकेश जैन, महावीर प्रसाद जैन, जंयती जैन, अजित जैन, जितेंद्र जैन, अनंत कुमार जैन, गिरिश जैन, रविन्द्र जैन, सुनील जैन, अरूण कुमार पाटनी, शुभम जैन समस्त मोती कटरा, जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page