समाचार

भक्तामर स्तोत्र की 48 दीपक प्रज्वलित कर आराधना की : भगवान आदिनाथ जयंती धूमधाम से मनाई 


प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म जयंती महोत्सव बेड़िया में मनाया गया। यह महोत्सव चैत्र कृष्ण नवमी के दिन पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है।दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती पर भक्तामर स्तोत्र की 48 दीपकों से आराधना की गई। बेड़िया से पढ़िए यह खबर…


बेड़िया। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म जयंती महोत्सव चैत्र कृष्ण नवमी के दिन पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है। समाज के उपाध्यक्ष वरुण धनोते एवं राकेश घाटे ने बताया कि स्थानीय दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ की जन्म जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। सुबह नगर में प्रभातफेरी निकालकर जैन धर्म के नारों का शंखनाथ किया जा रहा था। इसके बाद मंदिर जी में श्री जी का नित्य नियम, अभिषेक, पूजन एवं शांति धारा की गई।

शांति धारा करने का सौभाग्य मोनिका अखिलेश जैन परिवार को मिला। शाम को श्री जी के समक्ष रिद्धि सिद्धि दाता, अद्भुत शक्ति से भरपूर, रोक-शोक नाशक, उत्तम स्वास्थ्य देने वाला भक्तामर स्तोत्र की 48 दीपक प्रज्वलित कर आराधना करवाने का सौभाग्य रोनित जैन परिवार को मिला एवं श्रीजी के समक्ष भजन संध्या की गई। समधुर भजनों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page