समाचार

वात्सल्य सेवा समिति का होली मिलन समारोह : चंदन लगाकर दी होली की शुभकामना

आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी के तत्वावधान में शुक्रवार को होली मिलन समारोह का कार्यक्रम समिति सदस्य पुष्पा जैन के निवास 207बी पुष्पांजलि नगर फेस-3 अवधपुरी कॉलोनी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके कार्यक्रम संयोजिका ने सभी महिलाओं का चंदन लगाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों में अद्भुत एवं अभूत पूर्ण उत्साह था जो कि देखते ही बनता था। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक दूसरे को चंदन लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इनकी उपस्थिति रही सराहनीय

कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं ने होली के गीतों पर नृत्य किया। इस मौके पर रश्मि जैन, उपासना जैन, रिंकी जैन, कविता जैन, पुष्पा जैन, रेनू जैन, रतिभा जैन, रागिनी जैन, बीना जैन, मोना जैन, बबीता जैन, मानवी जैन, रेखा जैन, सेतु जैन सदस्याएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page