समाचार

होटल ट्राइटन में वेज के स्थान पर नॉनवेज सूप परोसा : शिकायत के बावजूद पुलिस ने नहीं की कार्रवाई


तेलीबांधा इलाके के होटल ट्राइटन में छत्तीसगढ़ पर्यटन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाकाहारी भोजन करने वालों को नॉनवेज सूप परोसा गया, जिससे हंगामा मच गया। कार्यक्रम में शामिल शाकाहारी एजेंटों ने होटल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन मामले पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। पढ़िए रेखा संजय जैन की रिपोर्ट…


रायपुर, तेलीबांधा – तेलीबांधा इलाके के होटल ट्राइटन में छत्तीसगढ़ पर्यटन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शाकाहारी भोजन करने वालों को नॉनवेज सूप परोसा गया, जिससे हंगामा मच गया। कार्यक्रम में शामिल शाकाहारी एजेंटों ने होटल प्रबंधन से शिकायत की, लेकिन मामले पर पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है, और खाद्य एवं औषधि विभाग ने भी इस पर संज्ञान नहीं लिया है। शनिवार को आयोजित टीटीजे ट्रैवल्स और छत्तीसगढ़ पर्यटन के कार्यक्रम में शाकाहारी एजेंटों को वेज सूप के बजाय नॉनवेज सूप परोसा गया। शिकायत के बाद होटल प्रबंधन से मामले की जानकारी ली गई, लेकिन स्थिति को लेकर एजेंटों ने विरोध जताया और मामला थाने में दर्ज कराया।

शहर के होटलों में यह समस्या आम

यह पहली बार नहीं है जब शाकाहारी ग्राहकों को नॉनवेज परोसा गया हो। अशोका बिरयानी समेत कई होटलों और रेस्टोरेंट्स में यह समस्या पहले भी सामने आ चुकी है। अधिकांश स्थानों पर एक ही किचन में वेज और नॉनवेज दोनों प्रकार के आइटम तैयार किए जाते हैं, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान हो सकता है।

तेल और मसालों की गुणवत्ता पर सवाल

इसके अतिरिक्त, कई होटल, रेस्टोरेंट्स और ढाबों में पुराने, जले हुए तेल और बासी मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। खाद्य एवं औषधि विभाग ने कभी इनका परीक्षण नहीं किया, जिससे इनका प्रभाव लोगों की सेहत पर नकारात्मक हो सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page