समाचार

मोदीजी की नसिया पर तीन दिनी भक्तामर महामंडल विधान शुभारंभः मुनिश्री आदित्य सागरजी के मंगलमय सानिध्य में 


आज बड़ा गणपति के समीप स्थित मोदीजी की नसिया में मुनिश्री आदित्य सागरजी के सानिध्य मे श्री भक्तामर महामंडल विधान अर्चना के तीन दिवसीय आयोजन की शुरुवात हुई। सबसे पहले महा आयोजन मे मंडप उद्घाटन, ध्वजारोहण तत्पश्चात प्रातः काल की मांगलिक शुरुवात नित्य नियम पूजन श्रीजी के अभिषेक एवं विश्व में शांति हेतु शांति धारा हुई। जिसमे आज की शांतिधारा मे बीजाक्षर मंत्र पूज्य मुनिश्री अप्रमित सागरजी के मुखारविन्द से हुए। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन दद्दू की यह पूरी खबर…


इंदौर। आज बड़ा गणपति के समीप स्थित मोदीजी की नसिया में मुनिश्री आदित्य सागरजी महाराज ससंघ सानिध्य मे श्री भक्तामर महामंडल विधान अर्चना का तीन दिवसीय आयोजन की शुरुवात हुई। सबसे पहले महा आयोजन मे मंडप उद्घाटन श्री हसमुख उर्मिला गांधी परिवार के द्वारा व ध्वजारोहण नितिन प्राची जैन तत्पश्चात प्रातः काल की मांगलिक शुरुवात नित्य नियम पूजन श्रीजी के अभिषेक एवं विश्व में शांति हेतु शांति धारा हुई जिसमे आज की शांतिधारा हंसमुख उर्मिला गांधी, ऋषभ रीता पाटनी, ललित चिराग गोधा, शैलेंद्र अभिषेक सोनी, गौरव सचिन जैन, पुष्पेंद्र जैन के द्वारा की गई शांतिधारा मे बीजाक्षर मंत्र पूज्य मुनिश्री अप्रमित सागरजी के मुखारविन्द से हुए। यह सभी मांगलिक क्रिया बाल ब्रह्मचारी पियूष भैया ने सम्पन्न करवाई।

भक्तामर महाविधान युवाओं को ऊर्जा से पूर्ण करेगा

भक्तिमय पूजन के बाद विधान प्रारम्भ हुआ जिसके मध्य मंे पूज्य मुनिश्री आदित्य सागरजी के मंगल प्रवचन हुए। उन्होंने कहा की दिनांक 07 से 09 मार्च के बीच होने वाले श्री भक्तामर महाविधान समाज के हर वर्ग को खासकर युवाओं को ऊर्जा से पूर्ण करेगा व आने वाली समस्याओ से निदान देने वाला होगा। यह विधान मुनिश्री अप्रमित सागरजी की मधुरवाणी से गुंजायमान हो रहा है। इस तीन दिन के आयोजन में अलग-अलग दिन महापात्रों का चयन अलग तरीके से हुआ। जिसमे तीन दिन के तीन सौधर्म इंद्र, कुबेर, यज्ञनायक आदि बनाए गए।

गुरु और युवा शिष्य का समागम 

जिसमे आज के सोधर्म इन्द्रश्री सौरभ अतुल जैन व कुबेर इन्द्रश्री आयुष जैन थे। इस महा आयोजन में भक्तामर की महामहिमा की आराधना के साथ-साथ गुरु और युवा शिष्य का समागम भी देखने को मिलेगा। इस अवसर पर दिगम्बर जैन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, नीरज मोदी, योगेन्द्र काला, अर्पित जैन आदि समाजजन उपस्थित थे।

समर्पण ग्रुप भारत एवं गुरुभक्त परिवार का आयोजन

यह महामहोत्सव समर्पण ग्रुप भारत एवं गुरुभक्त परिवार इंदौर द्वारा हो रहा है। समस्त जानकारी गुरुभक्त चिराग गोधा, अतिशय जैन तनय बड़जात्या, श्रेयांश गंगवाल ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page