समाचार

दाहोद पुलिस प्रशासन की गिरफ्त में वाहन चालकः 130 पुलिस कर्मी ढूंढने में सफल रहे


आचार्यश्री सुनील सागर जी के अन्न जल त्याग के नियम के प्रभाव से दाहोद पुलिस हरकत में आई और दोपहर में ही अज्ञात वाहन चालक को गिरफ्तार करने में सफल रही। इस कार्य में 130 पुलिस कर्मी लगे। उल्लेखनीय है कि आर्यिका श्रुतमति माताजी के विहार के दौरान पीछे आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी, इससे उनकी समाधि हो गई थी। पढ़िए दाहोद से यह खबर…


दाहोद। आचार्य श्री सन्मति सागर जी महाराज से शिक्षित आचार्य श्री सुनीलसागर जी से दीक्षित आर्यिका श्रुतमति माताजी ससंघ का मंगल विहार गुरु चरण वंदना के लिए दाहोद के लिए चल रहा था। गुरुवार को 7 बजे के माताजी का विहार चल रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने माताजी को टक्कर मार दी।

इससे माताजी की समाधि हो गई। समाधि के बाद आचार्य श्री ने जब तक वाहन चालक पकड़ा नहीं जाता तब तक अन्न जल का त्याग करने का नियम लिया। आचार्य श्री के इस कठोर नियम को देख पूरी पुलिस प्रशासन आरोपी को ढूंढने में लग गया और दोपहर में ही प्रशासन द्वारा वाहन चालक को ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया गया है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
36
+1
6
+1
2
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page