समाचार

मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज का श्रीनंदीश्वर जिनालय लालघाटी में मंगल प्रवेश: भक्तों ने दोनों मुनिश्री ससंघ का रास्ते में पाद प्रक्षालन किया


मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज का श्रीनंदीश्वर जिनालय लालघाटी में मंगल प्रवेश हुआ। जगह-जगह स्वागत लगाकर मुनिश्री की अगवानी की गई। पाद प्रक्षालन और आरती की गई। यहां पर मुनिश्री का मुनिश्री आदित्य सागर जी, अप्रमित सागर और सहज सागर जी महाराज से महामिलन हुआ। जैन श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के जयकारे लगाए। पढ़िए भोपाल से राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


भोपाल। गुणायतन प्रणेता मुनि श्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ का भव्य महामंगल मिलन श्रुत्रसंवेगी आदित्य सागर, अप्रमित सागर, सहज सागर एवं भोपाल नगर गौरव छुल्लक जी से हुआ। मिलन के बाद लालघाटी नंदीश्वर जिनालय में मंगल प्रवेश हुआ। रिपोर्टर राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस ऐतिहासिक महा मिलन के प्रदेशभर से आए समाज जन साक्षी बने। उनकी उपस्थिति में मिलन देखकर समाज जन हर्षित हुए और ‘नमोस्तु शासन जयवंत हो’ के जयघोष से मिलन स्थल गुंजायमान करते हुए चले।

पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी
मुनि श्री प्रमाण सागर जी महामुनिराज ससंघ का शनिवार को श्री नंदीश्वर जिनालय लालघाटी में मंगल प्रवेश हुआ। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। जहां भक्तों ने दोनों मुनि श्री ससंघ का रास्ते में पाद प्रक्षालन कर आरती उतारी। इस महामिलन के इंदौर, उज्जैनए देवास, सीहोर, आष्टा, विदिशा, कोटा, अशोक नगर, गंजबासौदा आदि स्थानों से समाजजन उपस्थित हुए। संचालन बाल ब्रह्मचारी अभय भैया इंदौर ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page