समाचार

महावीर चैत्यालय एलआईजी कालोनी मंदिर में निर्वाण लाडू चढ़ाया: श्रद्धालुओं ने भगवान की भक्ति की


दिगंबर जैन 1008 महावीर चैत्यालय एलआईजी कालोनी मंदिर जी में मंगलवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढ़ाया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन धर्मावलबी मौजूद रहे। पढ़िए इंदौर से राजेश जैन की यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन 1008 महावीर चैत्यालय एलआईजी कालोनी मंदिर जी में मंगलवार को जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस मनाया गया। इसी उत्सव में संजय अर्चना रावत परिवार की ओर से भारी धर्मावलबियों के मध्य श्रीजी का निर्वाण लाडू समर्पित करके धर्म लाभ प्राप्त किया।

इस मंदिरजी में प्रत्येक तीर्थंकर के निर्वाण लाडू का उत्सव धर्मानुरागियों द्वारा बहुत उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया जाता है और हर बार अलग-अलग परिवार अपनी तरफ से निर्वाण लाडू चढ़ाने में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और पुण्यार्जन करते हैं। बताया गया कि माघ मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान आदिनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था। यह तिथि दिगंबर जैन समाज के लिए पूजनीय है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page