समाचार

दिगंबर जैन समाज ने मनाया आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणकः संध्या बेला में भक्तामर विधान दीपयज्ञ हुआ


जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया। समाजजनों ने निर्वाण लाडु चढ़ाकर आराधना की। इससे पहले स्वर्ण कलश से प्रथम अभिषेक किया गया। शांतिधारा हुई। आदिनाथ भगवान का मंडल विधान किया गया। शाम को भक्तामर विधान दीपयज्ञ रखा गया। पढ़िए अकलेरा (राजस्थान) से इस्लाम अहमद की खबर…


अकलेरा (राजस्थान)। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर सकल दिगंबर जैन समाज ने जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया। जैन समाज के प्रवक्ता लोकेश ने बताया कि माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को जैन धर्म के प्रथम तीर्खंकर आदिनाथ भगवान का निर्वाण हुआ था। जिसे मोक्ष कल्याणक पर्व के रूप में मनाया जाता है। अकलेरा नगर के सभी दिगंबर जैन समाज के लोग इस अवसर पर मंदिरजी में मौजूद रहे। भगवान आदिनाथ का मोक्ष कल्याणक पूरे भक्तिभाव के साथ मनाया गया। मंदिर जी में मूल नायक भगवान का अभिषेक करने के लिए समाजजन एकत्र हुए। शांतिधारा कर निर्वाण लाडु चढ़ाया गया।

निर्वाण लाडु चढ़ाया अभिषेक किया

मोक्ष कल्याणक के अवसर पर मंगलवार को जैन मंदिर के मूलनायक आदिनाथ भगवान का स्वर्णकलशों से प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा समाज बंधुओं ने की। इसके बाद आदिनाथ मंडल विधान किया गया और निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। संध्या बेला में भक्तामर विधान दीपयज्ञ का आयोजन रखा गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page