नईदिल्ली से गिरनारजी तीर्थ तक दिगंबर जैन समाज के लोग पदयात्रा निकाल रहे हैं। इसका आरंभ 23 मार्च से होगा। 1500 किमी की यह यात्रा तीन राज्यों से होकर गुजरेगी। इसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। पढ़िए दिल्ली से श्रीफल जैन न्यूज के उपसंपादक प्रीतम लखवाल की विश्व संगठन के अध्यक्ष संजय जैन से बातचीत के आधार पर यह खबर…
नईदिल्ली। स्थानीय विश्वासनगर से धर्म पदयात्रा का शुभारंभ 23 मार्च 2025 को किया जा रहा है। यह पहले चरण में दिल्ली से भिंड तक होगी। यह पद यात्रा आगरा, फरीदाबाद, सिकोहाबाद होते हुए मप्र के भिंड पहुंचेगी। पहले चरण में तीन राज्यों से गुजरते हुए धर्म पदयात्रा का समापन 101 दिन में गिरनारजी में 2 जुलाई को किया जाएगा। विश्व संगठन अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि जैन समाज के धर्मावलंबियों से बातचीत की जा रही है कि वे भी इसमें शामिल हों। कई लोग वाहनों से पहुंच रहे हैं। हमने उनसे आग्रह किया है कि वे वाहनों से रैली के रूप में आकर इस धर्म यात्रा का लाभ ले सकते हैं।
गिरनार जी तक 1500 किमी का होगा सफर
संजय जैन ने बताया कि यह धर्मयात्रा विश्व संगठन की ओर से पहली बार आयोजित की जा रही है। यह धर्म पदयात्रा 101 दिन में 1500 किमी का सफर तय करेगी। उन्होंने एक सवाल के जबाव में कहा कि अभी तो यह धर्म यात्रा की शुरूआत है। इसको नियमित रखने के लिए रूपरेखा बनाई जा रही है। यह यात्रा मप्र होकर गुजरात तक पहुंचेगी।













Add Comment