समाचार

जैन साध्वियों पर अभद्र टिप्पणी और टक्कर मारने की कोशिशः जैन समाज ने जताया रोष


रायसेन से गैरतगंज की ओर विहार कर रही जैन साध्वियों के वाहन सवार युवकों ने अभद्रता करते हुए अशोभनीय टिप्पणी की। साथ ही वाहन से टक्कर मारने की कोशिश की गई। इसमें शामिल युवकों को कड़ी सजा देने की मांग जैन समाज ने की है। पढ़िए रायसेन से यह खबर…


रायसेन। रायसेन जिला मुख्यालय से रविवार को गैरतगंज की ओर पैदल विहार कर रही 11 जैन साध्वियों से वाहन में सवार युवकों ने अभद्रता करते हुए गाड़ी से कट मारने की कोशिश की और अभद्र टिप्पणियां की। इस घटना से समस्त जैन समाज में रोष व्याप्त है। विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन एवं अध्यक्ष मयंक जैन ने बताया कि समाधिष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर सागर की 11 शिष्याएं विहार पर थीं। उस समय उन पर कुछ असामजिक युवकों ने अभद्रता करते हुए शर्मनाक टिप्पणियां की। साथ ही अपने वाहन से कट मारकर टक्कर मारने की कोशिश की।

साध्वियों के साथ अमानवीय कृत्य की कड़ी सजा हो

साध्वियों के साथ किया गया यह अमानवीय व्यवहार है। इससे सकल जैन समाज आहत है। मयंक जैन राजेश जैन दद्दू ने प्रदेश सरकार से  मांग कि है कि गिरफ्तार किए गए एक विशेष समाज के व्यक्तियों को कड़ी सजा दी जाए एवं स्थानीय प्रशासन साधु-साध्वियों के पद विहार के दौरान सुरक्षा प्रदान करवाए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page