वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी कॉलोनी की सदस्या पुष्पा जैन के अवधपुरी कॉलोनी निवास पर रविवार को श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2550 वां निर्वाण महोत्सव मनाया गया। सदस्यों ने णमोकार मंत्र का पाठ किया। पढ़िए आगरा से शुभम हैं की यह खबर…
आगरा। वात्सल्य सेवा समिति अवधपुरी कॉलोनी की सदस्या पुष्पा जैन के निवास 207 बी पुष्पांजलि फेस-3 अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी का 2550 वां निर्वाण महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ। आयोजक पुष्पा जैन ने उपस्थित वात्सल्य सेवा समिति की सभी सदस्यों का चंदन लगाकर स्वागत किया। इसके बाद भगवान महावीर की तस्वीर के समक्ष अध्यक्ष रश्मि जैन ने दीप प्रज्वलित किया।
महावीर के सिद्धांत अपनाने का लिया संकल्प
सभी सदस्यों ने भक्तिमय संगीत के साथ णमोकार महामंत्र के 48 मिनट का पाठ भगवान महावीर की तस्वीर के सामने किया और भगवान महावीर के जीवन चरित्र का स्मरण किया। साथ ही भगवान महावीर जी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।
पाठ में यह रहीं मौजूद
इस अवसर पर रश्मि जैन, करुणा जैन, रिंकी जैन, पुष्पा जैन, कविता जैन, उपासना जैन, अंजू जैन बबीता जैन, रचना जैन, मोना जैन, रतिभा जैन, सुनीता जैन, निशा जैन, रागिनी जैन, मानवी जैन सहित वात्सल्य सेवा समिति की सदस्य उपस्थित रहीं।













Add Comment