गणनी आर्यिका श्री सरस्वतीमति माता जी, श्री अनंत मतीजी, श्री महोत्सव मति जी का जयपुर दिल्ली की ओर मंगल विहार चल रहा है। इंदौर से 20 दिसंबर को आर्यिका संघ का बिहार अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी देपालपुर में हुआ। पढ़िए राजेश पंचोलिया की रिपोर्ट…
इंदौर। प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी, आचार्य देशभूषण महाराज जी के शिष्य परंपरा में आचार्य वरदत सागर जी महाराज की शिष्या गणनी आर्यिका श्री सरस्वतीमति माता जी, श्री अनंत मतीजी, श्री महोत्सव मति जी का जयपुर दिल्ली की ओर मंगल विहार चल रहा है। इंदौर से 20 दिसंबर को आर्यिका संघ का बिहार अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी देपालपुर में हुआ।उनकी आहारचर्या वहीं पर हुई। आपने अतिशयकारी जिनालय और मूल नायक 1008 श्री अजीत नाथ भगवान के संघ सहित दर्शन किए। अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी से उज्जैन मक्सी जी की ओर बिहार संभावित है।













Add Comment