अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (द.प.म.) क्षेत्र, बोदला द्वारा पल्लीवाल जैन मेला का आयोजन 13 अक्टूबर 2024 (रविवार) को प्रेम वाटिका, मारुति एन्क्लेव, बोदला में किया जाएगा। इस वर्ष भी संरक्षक हेमा जैन ने बताया कि मेले में परम पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर महाराज जी का सान्निध्य रहेगा। पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…
आगरा। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा (द.प.म.) क्षेत्र, बोदला द्वारा पल्लीवाल जैन मेला का आयोजन 13 अक्टूबर 2024 (रविवार) को प्रेम वाटिका, मारुति एन्क्लेव, बोदला में किया जाएगा। इस वर्ष भी संरक्षक हेमा जैन ने बताया कि मेले में परम पूज्य उपाध्याय श्री विहसंत सागर महाराज जी का सान्निध्य रहेगा। मेला संयोजक मुकेश चंद जैन (भगत) ने बताया कि मेले की पत्रिका का विमोचन उपाध्याय जी के आशीर्वाद से शाखा कार्यकारिणी द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल (पशुपालन, मत्स्य एवं डेरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार) और त्रिलोक चंद जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा) समेत अन्य केंद्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
मेले का ध्वजारोहण श्री मदन लाल जैन (बहज वाले) और अनिल कुमार जैन द्वारा किया जाएगा। इस वर्ष मेले में 25 त्यागी वृत्ति, 20 वृद्धजन, और 20 मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। प्रेस वार्ता में अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन, मंत्री विवेक जैन, अर्थ मंत्री मोहिताश जैन, और अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे, जिनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीशचंद्र जैन, उपाध्यक्ष सुशील कुमार जैन, संगठन मंत्री पंकज जैन, और अन्य शामिल थे। महिला मंडल की ओर से भी जयंती जैन, एकता जैन (मंत्री), अंजना जैन (अर्थ मंत्री), और अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस भव्य मेले में सभी का स्वागत है।













Add Comment