समाचार

मुनि श्री प्रमाण सागर जी ने दिया आशीर्वाद : गुरु चरणों में श्रीफल भेंट कर नगर आगमन का निवेदन किया


परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के प्रखर ज्योति पुंज, गुणायतन प्रणेता और भावना योग प्रवर्तक, परम वंदनीय मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ का मंगलमय आगमन हमारे नगर छत्रपति नगर में हो, इसी मंगल भावना के साथ समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने मुनि संघ के पावन चरणों में श्रीफल भेंट किया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


इंदौर। परम पूज्य संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के प्रखर ज्योति पुंज, गुणायतन प्रणेता और भावना योग प्रवर्तक, परम वंदनीय मुनिश्री प्रमाणसागर जी महाराज ससंघ का मंगलमय आगमन हमारे नगर छत्रपति नगर में हो, इसी मंगल भावना के साथ समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने मुनि संघ के पावन चरणों में श्रीफल भेंट किया।

छत्रपति नगर आदिनाथ धार्मिक पारमार्थिक ट्रस्ट के नवीन पदाधिकारियों ने अध्यक्ष भूपेंद्र जैन, कार्याध्यक्ष डॉ. जैनेन्द्र जैन, महामंत्री विपुल बाझल, मंत्री कमल जैन, चेलेजर अखिलेश सोधिया, राजेश जैन दद्दू आदि समाजजन ने छत्रपति नगर में गुरुदेव का मंगल आगमन हो, इसी मंगल कामना से निवेदन कर गुरु चरणों में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page