समाचार

नव दिवसीय मंडल विधान 3 अक्टूबर से : प्रतिदिन एक ही मांडने पर होंगे अलग-अलग विधान


सनावद नगर में चातुर्मासरत गणीनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य में 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में 9 दिवसीय विधान का आयोजन किया जायेगा। पढ़िए सनावद से सन्मति जैन काका की यह विशेष रिपोर्ट…


सनावद नगर में चातुर्मासरत गणीनी आर्यिका सरस्वती माताजी ससंघ के सानिध्य में 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2024 तक श्री दिगंबर जैन पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर में 9 दिवसीय विधान का आयोजन किया जायेगा। सन्मति काका ने बताया कि आर्यिका संघ के सानिध्य में 3 अक्टूबर से प्रातः 6 बजे से श्रीजी का पंचामृत अभिषेक वृहद शांति धारा पूजन एवं दोपहर 1 बजे से एक ही मांडने पर प्रतिदिन 9 दिन तक अलग-अलग विधान अलग-अलग पुर्ण्याजक परिवार द्वारा रचाए जाएंगे।

जिसमें कल्याण मंदिर विधान, भक्तामर विधान, विषापहार विधान, शांतिनाथ विधान, णमोकार महामंत्र विधान, लघु सिद्धचक्र विधान, सम्मेद शिखर विधान, मनोकामना सिद्धि विधान, सर्वदोष प्रायश्चित विधान आयोजित किए जायेगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page