समाचार

परम पुज्य मुनि श्री पूज्य सागर जी का मंगल विहार होगा वैभव नगर में: बुधवार सुबह बैंड-बाजों के साथ निकलेगा मंगल प्रवेश जुलूस


अंतर्मुखी परम पूज्य पूज्यसागर जी महाराज का 2 अक्टूबर 2024 बुधवार को मंगल विहार श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, संविद नगर, कनाडिया रोड से सुबह 7 बजे से वैभव नगर के लिए होगा। प्रातः 7:30 पर वैभव नगर समाज द्वारा मंगल अगवानी की जाएगी।पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट


इंदौर| अंतर्मुखी परम पूज्य पूज्यसागर जी महाराज का 2 अक्टूबर 2024 बुधवार को मंगल विहार श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, संविद नगर, कनाडिया रोड से सुबह 7 बजे से वैभव नगर के लिए होगा। प्रातः 7:30 पर वैभव नगर समाज द्वारा परम पूज्य गुरुदेव की भव्य “मंगल अगवानी” शहनाई 2 वृंदावन स्वीट्स, कनाडिया रोड से बैंड-बाजों के साथ भव्य मंगल प्रवेश जुलूस के साथ होगी।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि जगह जगह मुनि श्री का पाद प्रक्षालन, मंगल आरती एवं नगर भ्रमण करता हुआ श्री 1008 पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर, वैभव नगर में मंगल प्रवेश होगा। तत्पश्चात गुरु देव के मंगल देशना होगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page